
विपक्ष को एकजुट करने में लगे नीतीश कुमार, आज पवार से लेकर येचुरी तक दिल्ली में इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
AajTak
दिल्ली की यात्रा को लेकर सवाल पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत दिन हो गए थे दिल्ली आए. इसलिए वे दिल्ली आए हैं. उन्होंने कहा, इसमें कोई खास बात नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार है. हम शुरू से कह रहे हैं, जो बिहार में हम जैसे साथ हैं, वैसे ही अगर अधिक से अधिक विपक्ष के लोग साथ आएंगे, तो अच्छा माहौल बनेगा.
केंद्र की बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की लामबंदी में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर हैं. नीतीश कुमार आज राजधानी में एनसीपी चीफ शरद पवार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी राजा और INLD नेता ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात कर सकते हैं. नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जेडीएस प्रमुख कुमार स्वामी से मुलाकात की थी.
नीतीश कुमार ने पिछले महीने ही बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई है. वे इसके बाद से बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुट गए हैं. हाल ही में उन्होंने पटना में तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार की दिल्ली की ये यात्रा ऐसे वक्त पर है, जब जदयू के नेता लगातार उन्हें विपक्ष के पीएम उम्मीदवार का चेहरा बता रहा है.
मेरी पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं- नीतीश
नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां इकट्ठा हो तो बेहतर है. उन्होंने कहा, ना मेरी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा है, ना कोई दावा. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने कहा कि वे दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे.
विपक्ष के लोग साथ आएंगे तो अच्छा माहौल बनेगा- नीतीश कुमार
दिल्ली की यात्रा को लेकर सवाल पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत दिन हो गए थे दिल्ली आए. इसलिए वे दिल्ली आए हैं. उन्होंने कहा, इसमें कोई खास बात नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार है. हम शुरू से कह रहे हैं, जो बिहार में हम जैसे साथ हैं, वैसे ही अगर अधिक से अधिक विपक्ष के लोग साथ आएंगे, तो अच्छा माहौल बनेगा. उन्होंने कहा, यह सब लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है. नीतीश कुमार ने कहा, केंद्र की सरकार को जिस तरह से चलाया जा रहा है, आप देखिए कौन सा काम हो रहा है. सब कुछ एकतरफा हो रहा है और धीरे-धीरे क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. नीतीश ने कहा, मेरी इच्छा है कि विपक्ष अधिक से अधिक इकट्ठा हो जाएं तो सब बेहतर होगा जिसके लिए हम लोग सहयोग करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरा कोई दावा नहीं है. प्रधानमंत्री बनने की ना मेरी कोई इच्छा है ना कोई आकांक्षा है. नीतीश कुमार से TMC ने बनाई दूरी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










