
लॉरेंस का फ्रेंड, गुर्गे और हथियार का लेन-देन, कोयलांचल में वसूली... एनकाउंटर में ढेर अमन साहू के क्राइम चैप्टर!
AajTak
Gangster Aman Sahu encounter: गैंगस्टर अमन साहू अंडरवर्ल्ड सरगना लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गों की सप्लाई करता था और बदले में लेता था तबाही के नए-नए हथियार. इनकी फोटो वह सोशल मीडिया पर डालकर रौब जमाता. हैरानी की बात तो यह है कि इस फेसबुक अकाउंट कथित रूप से कनाडा और मलेशिया से ऑपरेट होता था.
हत्या, रंगदारी, लूटपाट और आखिरकार अंडरवर्ल्ड में बड़े मुकाम की चाह. महज 17 साल की उम्र में क्राइम की अंधी दुनिया में एंट्री करने वाला अमन साहू सचमुच में 'अमन का लुटेरा' रहा. कुछ ही दिन पहले जब झारखंड के हजारीबाग में सरकारी कंपनी NTPC के एक बड़े अफसर DGM कुमार गौरव की दिन दहाड़े हत्या हो गई तो रांची से दिल्ली तक सनसनी मच गई. ये झारखंड सरकार के इकबाल पर प्रश्न चिह्न था.
झारखंड पुलिस के पास इस हत्या की वजहों का न तब कोई जवाब था, न आज है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने NTPC ऑफिसर कुमार गौरव की हत्या पर कहा था कि इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं है. ये हत्या किन परिस्थितियों में हुई, किसने की, क्यों की, डीजीपी इनका कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.
राज्य के पुलिस मुखिया ने इतना जरूर कहा कि झारखंड में जो भी अपराध रहे हैं उनकी साजिश झारखंड के जेलों में रची जा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में तीन गैंग जेल के अंदर से काम कर रहे हैं. ये गैंग हैं विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और अमन साव.
कल DGP का बयान, आज एनकाउंटर
10 मार्च को डीजीपी का ये बयान आया. और झारखंड पुलिस उसी दिन NTPC DGM कुमार गौरव की हत्या के मामले में पूछताछ करने रायपुर पहुंच गई. अमन साव छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ही एक जेल में बंद था. गौरतलब है कि झारखंड और छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्य हैं.
फिर 11 मार्च को खबर आई कि झारखंड पुलिस के जवान से इंसास रायफल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा अमन साव पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









