
लैंडिंग के वक्त अचानक समुद्र में घुसा विमान, यात्रियों ने तैरकर बचाई अपनी जान, VIDEO
AajTak
अमेरिकी नौसेना का एक विमान हवाई में इस कदर दुर्घटनाग्रस्त हुआ कि पानी में ही लैंड कर गया. इसमें मौजूद कुल 9 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बादल, बारिश और लिमिटेड विजिबिलिटी सहित चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति दुर्घटना का कारण बनी.
अमेरिकी नौसेना का एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट (निगरानी विमान), लैंडिंग में गड़बड़ी के चलते हवाई के एक द्वीप ओहू के पानी में समा गया. घटना सोमवार दोपहर की है जब बोइंग पोसीडॉन 8-ए विमान, जिसमें नौ लोग सवार थे, मरीन कॉर्प्स बेस पर रनवे से थोड़ा आगे निकल गया और केनोहे खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि, इसमें सवार क्रू में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें विमान आंशिक रूप से खाड़ी के पानी में डूबा हुआ दिख रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बादल, बारिश और लिमिटेड विजिबिलिटी सहित चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति दुर्घटना का कारण बनी. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दुर्घटना के समय विजिबिलिटी लगभग 1.6 किलोमीटर और हवा की गति 34 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की. घटना के बाद क्रू के सदस्य विमान से किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. तीसरे बेड़े के एक नौसेना प्रवक्ता ने एनबीसी न्यूज को ये जानकारी दी है. मरीन मेजर जॉर्डन फॉक्स ने कहा कि किसी भी संभावित खतरे को कम करने के लिए गिरे गए विमान के चारों ओर रोकथाम बूम तैनात किए जाने के साथ तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए हैं. दुर्घटना के सटीक कारण की जांच अभी चल रही है.
ये विमान समुद्री मातृभूमि रक्षा अभियानों का समर्थन करने के लिए हवाई में तैनाती पर था. स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना के पर्यावरणीय प्रभाव, विशेष रूप से विमान से तेल रिसाव और अन्य दूषित पदार्थों के खतरे के बारे में चिंता जाहिर की है. हवाई न्यूज नाउ से बात करते हुए एक निवासी जॉनी कैना ने जेट ईंधन, एंटी-फ्रीज और अन्य हानिकारक पदार्थों के बारे में चिंताओं को उजागर करते हुए, लोकल ओशियन लाइफ पर दुर्घटना के नतीजों की जांच की आवश्यकता पर जोर दिया.
275 मिलियन डॉलर का पोसीडॉन 8-ए एक वर्सेटाइल एयरक्राफ्ट है जो विभिन्न भूमिकाओं के लिए सुसज्जित है, जिसमें खुफिया जानकारी एकत्र करना, नौसैनिक युद्धाभ्यास और पनडुब्बी रोधी और सतह रोधी युद्ध दोनों शामिल हैं. इसमें टॉरपीडो और क्रूज़ मिसाइलों को ले जाने की क्षमता भी है, जो इसे समुद्री सैन्य ऑपरेशन में एक इंपोर्टेंट एसेट बनाती है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










