
लगातार आए साइक्लोन खतरे की घंटी, बड़ी तबाही से बचने की करनी होगी तैयारी, एक्सपर्ट ने चेताया
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर पहले ही कहर बरपा रही है, अब दो-दो साइक्लोन ने आफत बढ़ा दी. पहले साइक्लोन ताउते और अब साइक्लोन यास ने हाहाकार मचाया है. पर्यावरण विशेषज्ञ और लेखक अमिताव घोष ने इंडिया टुडे से बात की और इनके पीछे के कारणों को गिनाया.
कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रहे भारत में बीते कुछ हफ्ते चुनौतीपूर्ण रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर पहले ही कहर बरपा रही है, अब दो-दो साइक्लोन ने आफत बढ़ा दी. पहले साइक्लोन ताउते और अब साइक्लोन यास ने हाहाकार मचाया है. ऐसा क्यों हो रहा है कि अचानक लगातार साइक्लोन आ रहे हैं, इसपर पर्यावरण विशेषज्ञ और लेखक अमिताव घोष ने इंडिया टुडे से बात की और इनके पीछे के कारणों को गिनाया. अमिताव घोष के मुताबिक, ‘बंगाल की खाड़ी में लगातार साइक्लोन आते रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव अरब सागर में हुआ है. अरब सागर काफी जल्दी गर्म हुआ है, इसलिए लगातार ऐसे तूफान आ रहे हैं. हाल ही में गोवा में था, जहां समुद्र का पानी सामान्य के मुकाबले गर्म था, जो संकेत दे रहा है.’ ‘खतरे की घंटी हैं लगातार आए साइक्लोन’ कुछ ही दिनों में दो साइक्लोन आने पर अमिताव घोष ने कहा कि ये खतरे की घंटी है, हम उम्मीद कर रहे थे कि क्लाइमेट के मोर्चे पर चीज़ें बदल रही हैं, लेकिन ये काफी तेज़ी से हो रहा है. साइक्लोन ताउते को लेकर अमिताव घोष ने कहा कि हम कुछ हदतक लकी और अनलकी दोनों ही रहे, अनलकी इसलिए क्योंकि इसने केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, दमन-दीव में कहर ढहाया लेकिन लकी इसलिए क्योंकि साइक्लोन की आंख (केंद्र) तट से काफी दूर था. अगर कोई साइक्लोन ऐसा आए जिसका केंद्र तट के निकट हो तो बड़ी तबाही होगी, आने वाले वक्त में ऐसा दिख सकता है. India hit by climate change? @GhoshAmitav shares his views. #NewsToday with @sardesairajdeep pic.twitter.com/MNZRYNZjKO #Mumbai is a place where one really has to worry about : @GhoshAmitav #Cyclone #NewsToday with @sardesairajdeep pic.twitter.com/9KumQJnsOV
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










