
रोहिंग्या मुसलमानों के बहाने समझिये इस्लामिक मुल्क क्यों कतराते हैं मुस्लिम शरणार्थी स्वीकार करने में । Opinion
AajTak
ईसाई देश ईसाइयों को शरण दे रहे हैं, भारत जैसा देश भी हिंदुओं को नागरिकता के लिए कानून बना चुका है. ऐसे में दुनिया भर में इस्लाम की रक्षा का ठेका लिए हुए देश म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों और गाजा शरणार्थियों को शरण देने के मामले में आनाकानी करते क्यों दिखते हैं?
दुनिया में मुस्लिम जनसंख्या वाले सबसे बड़े देश इंडोनेशिया में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे रोहिंग्या मुस्लिमों वहां के स्थानीय लोगों ने घुसने से रोक दिया है. लकड़ी की नाव में सवार होकर 140 भूखे रोहिंग्या मुस्लिम इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत आचे के तट से लगभग 1 मील (0.60 किलोमीटर) दूर उतरने की कोशिश कर रहे थे. दरअसल रोहिंग्या ही नहीं गाजा के मुसलमानों के लिए भी अरब देशों या किसी भी मुस्लिम देश के लोगों में सिर्फ संवेदना ही होती है . कोई भी उन्हें शरण देने को राजी नहीं होता है. इजरायल के हमले को देखते हुए फिलिस्तीनी लोगों ने जब मिस्र की ओर जाना चाहा तो मिस्र ने बॉर्डर सील कर दिया था. पिछले कुछ सालों में लाखो्ं सीरियाई मुसलमानों ने यूपोपीय देशों में शरण ली है. आज भी कोई मुसलमान देश उन्हें अपने यहां बुलाने के लिए तैयार नहीं है. पाकिस्तान जैसा कट्टर इस्लामिल मुल्क भी अफगानी शरणार्थियों के साथ अच्छा सुलूक नहीं किया. उन्हें जबरन अफगानिस्तान भेज दिया. भारत में भी बांग्लादेशी मुसलमानों और रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर जबरदस्त राजनीति होती रही है. नॉर्थ ईस्ट की पूरी डेमोग्रेफी ही इन शरणार्थियों के चलते गड़बड़ हो चुकी है. जो भारत में अशांति का प्रमुख कारण है. हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने 1971 के बाद आए शरणार्थियों को वापस उनके घर भेजने का आदेश दिया है. पर क्या आपको लगता है कि हमारे देश में कभी यह संभव हो पाएगा?
पिछले साल ही गाजा शरणार्थियों के लिए मिस्र और तुर्की ने दिखाए थे तेवर
पिछले साल अक्टूबर में ही मिस्र गाजा के साथ अपनी राफा सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा था. कारण यह था कि मिस्र सोच रहा है कि अगर इजरायल के दबाव में गाजा से चलकर उसके देश में फिलिस्तीनी घुस गए तो उनकी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था का क्या होगा.मिस्र के राष्ट्रपति चाहते थे कि गाजा में फिलिस्तिनियों को डटे रहना चाहिए ताकि उनकी जमीन पर उनका हक बना रहे. मिस्र ही नहीं दुनिया के कई मुस्लिम देशों भी ऐसा ही करते रहे हैं. तुर्की के तत्कालीन विदेश मंत्री ने भी तबमिस्र की बात से पूरी तरह सहमति जताई थी.अरब देश वैसे तो फिलिस्तिनियों को नागरिकता या शरण न देने के पीछे कई कारण देते हैं पर सबसे बड़ा कारण उन्हें अपने देश की डेमोग्रेफी गड़बड़ होने की आशंका ही रहती है. अरब देश फिलिस्तीनियों को काम के लिए तो स्वीकार कर लेते हैं, पर ऐसे काम ही देना पसंद करते हैं जो निम्न स्तर के हैं.
जार्डन का उदाहरण सबके सामने है
जार्डन ने लाखों फिलिस्तिनियों को अपने देश में शरण दी बाद में वे जार्डन के शाह के ही दुश्मन हो गए.देखा जाए तो अरब देशों में जॉर्डन अकेला है, जिसने फिलिस्तीन के लोगों को स्थाई नागरिकता दी. हालांकि अस्सी के दशक के आखिर में उसने भी ये बंद कर दिया. इजरायल का एक हिस्सा पश्चिम में जॉर्डन से सटा है, जो वेस्ट बैंक कहलाता है. यह भी फिलिस्तीनियों का इलाका है. वेस्ट बैंक से भागकर काफी सारे लोग एक समय पर जॉर्डन पहुंचे और वहां के नागरिक भी बन गए.
साल 1967 से पहले जॉर्डन वेस्ट बैंक को अपना हिस्सा मानता था. यही वजह है कि इस दौरान और इसपर इजरायल के आने के बाद भी लगभग 2 दशक तक वो लोगों को नागरिकता देता रहा. ये सिर्फ वही फिलिस्तीनी थे वेस्ट बैंक में रहते थे. गाजा पट्टी से जॉर्डन का कोई वास्ता नहीं था. इसलिए देखा जाए तो जॉर्डन भी मुस्लिम होने के आधार पर उन्हें शरण दे रहा था यह तो नहीं ही कहा जाएगा.क्यों कि इस्लामी आधार पर या मानवीय आधार पर अगर जॉर्डन वेस्ट बैंक वालों क नागरिकता दे रहा था तो गाजा वालों को सिटिजनशिप देने में उसे क्या दिक्कत थी? यही बात उसके खिलाफ भी जाती है कि वो एक तरफ के फिलिस्तीनियों को अपने यहां बसा रहा है, जबकि दूसरी तरफ से कोई सरोकार नहीं रखता. हालांकि जब वेस्ट बैंक से आए ये मुसलमान जॉर्डन के शाह के खिलाफ ही काम करने लगे तो यहां भी उनकी न केवल रोक लगी बल्कि जिन लोगों को नागरिकता मिल गई थी उनसे छीनी भी गई. दरअसल जॉर्डन की अपनी इकनॉमी अस्थिर हो रही थी. साथ ही स्थानीय और नए लोगों में फसाद भी होने लगा था. तभी जॉर्डन सरकार ने एक फैसला लिया. वो ऐसे लोगों की नागरिकता लेने लगी, जो मुश्किलें पैदा कर रहे थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







