
रोहतक: सड़क किनारे बाइक के साथ पड़े मिले दो शव, हादसा या साजिश?
AajTak
हरियाणा के रोहतक (Haryana Rohtak) में सड़क के किनारे दो शव एक बाइक के पास पड़े मिले. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों के पास एक शराब की बोतल भी मिली है. फिलहाल पुलिस हादसे से मौत मान रही है. जांच की जा रही है.
हरियाणा के रोहतक (Haryana Rohtak) में हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के किनारे दो व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों की मौत का कारण सड़क हादसा माना जा रहा है. पुलिस परिजन के बयान दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है. दोनों नशे में थे. उनके बैग से एक शराब की आधी बोतल भी मिली है. मृतकों की पहचान महेंद्र व पप्पू निवासी शास्त्री कालोनी रोहतक के रूप में हुई है. घटनास्थल पर पुलिस व FSL की टीम जांच के लिए पहुंच गई.
जानकारी के अनुसार, रोहतक शहर के शास्त्री नगर के रहने वाले महेंद्र और पप्पू हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे. शाम को उन्होंने घर पर फोन किया कि कंपनी में होली की पार्टी करने के बाद वह घर लौट आएंगे, लेकिन देर शाम उन दोनों के शव रोड के किनारे बाइक के एक साथ मिले. सूचना पुलिस को दी गई. शहर थाना पुलिस व डीएसपी रविंद्र मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा खुलासा
डीएसपी रविंद्र ने बताया कि जैसे ही शव की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया . फिलहाल जिस तरह के हालात दिखाई दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मारी है, जिसके चलते मौत हुई, लेकिन फिर भी परिजन को मौके पर बुला लिया गया है. उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जिस तरह से वह बयान देंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा.
(रिपोर्टः सुरेंद्र सिंह)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











