
'रेजा-रेजा हो गए, टुकड़े-टुकड़े हो गए...', जैश कमांडर ने बताया ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर की फैमिली का क्या हुआ था हश्र
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के कई महीनों बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के परिवार ने इसकी पुष्टि की है.
आतंकवादी मसूद अजहर का परिवार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के मारा गया था. ऑपरेशन सिंदूर के कई महीनों बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के परिवार ने इसकी पुष्टि की है. जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने स्वीकार किया है कि 7 मई को बहावलपुर के आतंकी अड्डे पर जब भारत ने हमला किया तो आतंकी मसूद अजहर का परिवार टुकड़ों-टुकड़ों में तक्सीम हो गया, रेजा-रेजा हो गया.
जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने कहा कि इस हमले में मसूद अजहर का परिवार को काफी नुकसान पहुंचा और परिवार के कई लोग मारे गए.
जैश कमांडर के कबूलनामे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो कमांडर कहता हुआ दिख रहा है, "सब कुछ कुर्बान करने के बाद 7 मई को बहावलपुर के अंदर मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के लोग बेवा, बेटे और बच्चे रेजा-रेजा हो गए. टुकड़ों में तक्सीम हो गए."
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इस वक्त की बड़ी ख़बर मारा गया मसूद अज़हर का परिवार- इलियास, जैश कमांडर#ATVideo #OperationSindoor #JaishEMohammed | @rajeev_dh @arvindojha pic.twitter.com/GarndFloGu
बहावलपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित शहर है. यहां मरकज सुब्हान अल्लाह नाम की एक मस्जिद में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्यालय है. यह ऑपरेशन सिंदूर का सबसे प्रमुख और घातक हमला था जो पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर गहराई में स्थित था. भारतीय सेना ने ऑपरेशन के तहत जैश के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया. इस हमले में आतंकियों का ये पूरा अड्डा तबाह हो गया. जैश के इसी अड्डे में आतंकी मसूद अजहर का परिवार रहता था. सैटेलाइट इमेज से मिली तस्वीरें बताती है कि भारत के हमले में मरकज सुब्हान अल्लाह मलबे में तब्दील हो गया.
हमले के बाद भारतीय सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरेशी ने प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की कि यह JeM का मुख्यालय था. इस स्थान से भारत के खिलाफ कई हमले की प्लानिंग बनाई गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










