
रूस ने हथियाए थे यूक्रेन के 4 शहर, अब परमाणु हथियारों की निगरानी में इलाके
AajTak
रूस और यूक्रेन के युद्ध में रूस आक्रामक दिखाई दे रहा है. रूस का कहना है कि यूक्रेन के जिन क्षेत्रों पर उन्होंने कब्जा किया है वो चारों क्षेत्र उसके परमाणु हथियारों के संरक्षण में हैं. साथ ही रूस के परमाणु विमान टीयू-95एमएस बॉम्बर्स लगातार समुद्र के ऊपर चक्कर लगा रहे हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी जारी है. पिछले कुछ दिनों से हमलों में तेजी देखी जा रही है. इस युद्ध में रूस आक्रामक दिखाई दे रहा है. रूस का कहना है कि यूक्रेन के जिन क्षेत्रों पर उन्होंने कब्जा किया है वो चारों क्षेत्र उसके परमाणु हथियारों के संरक्षण में हैं.
समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहे रूसी बॉम्बर
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसके दो टीयू-95एमएस बॉम्बर्स ने प्रशांत महासागर, बेरिंग सागर और ओखोटस्क सागर के ऊपर 12 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी.
ऐसे समय में उड़ान भर रहे हैं रूसी विमान
इन परमाणु विमानों ने ऐसे समय में उड़ान भरी है जब यूक्रेन-रूस का युद्ध जारी है और रूस का पश्चिमी देशों के साथ टकराव भी चल रहा है. हाल ही में नाटो और अमेरिका ने कहा भी था कि उन्हें उम्मीद है कि रूस जल्द ही अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण करेगा.
रूस ने काटी यूक्रेन की बिजली

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









