
रूस के साथ युद्ध में मारे गए 31,000 यूक्रेनी सैनिक, राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा
AajTak
दो सालों में रूस के साथ युद्ध में 31 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं. युद्ध की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने यह बात बताई. उन्होंने युद्ध के दौरान रूस की तरफ पांच लाख हताहतों का दावा किया है.
रूस के साथ जंग में यूक्रेन के 31 हजार सैनिक मारे गए हैं. राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार यह जानकारी दी. ऐसा पहली बार है जब उन्होंने संघर्ष के दौरान यूक्रेन के सैन्य नुकसान पर आधिकारिक तौर पर बयान दिए हैं. जेलेंस्की ने युद्ध की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सैन्य नुकसान का आंकड़ा पेश किया.
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मुझे आपको हमारे नुकसान की संख्या बताने का अधिकार है या नहीं. हर एक शख्स एक त्रासदी है. इस युद्ध के दौरान यूक्रेन की सेना के 31,000 सैनिक मारे गए." आखिरी बार यूक्रेन ने दिसंबर 2022 में सार्वजनिक रूप से सैनिकों की मौत का आंकड़े का खुलासा किया था, जब जेलेंस्की के एक सलाहकार ने 13 हजार सैनिकों के मारे जाने की बात बताई थी.
ये भी पढ़ें: इमाम ने फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को बताया 'शैतानी झंडा', 12 घंटे के अंदर हो गया मुल्क बदर!
रूस की तरफ 180,000 हताहतों का दावा
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही मौतों की संख्या पर कड़ी निगरानी रख रहा है. यूक्रेन की तरफ से रूसी सैनिकों की मौत के तुलनात्मक आंकड़े भी जारी किए जाते हैं. जेलेंस्की ने बताया कि दूसरी तरफ से रूस में 500,000 हताहतें हुई हैं, जिनमें सैन्य कार्रवाई के दौरान 180,000 हताहतें हुईं. हालांकि, रूस की तरफ से इस आंकड़े की कोई पुष्टि नहीं की गई है.
रूस में दो लाख सैन्य हताहत

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










