
रिसर्च के लिए MRI मशीन में कपल ने बनाए थे संबंध, वायरल हुईं तस्वीरें
AajTak
सोशल मीडिया पर एक MRI रिपोर्ट के फोटोज वायरल हो रहे हैं. दरअसल, एक कपल ने MRI मशीन के भीतर सेक्स किया था ताकि रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक, सेक्स के दौरान इंसान के शरीर में होने वाले बदलाव को समझ सकें. इस एक्सपेरिमेंट को 1991-1999 में किया गया था. 1999 में मेडिकल जर्नल में रिपोर्ट पब्लिश हुई थी.
सेक्स के दौरान इंसान के शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं? इस विषय पर किए गए एक एक्सपेरिमेंट की तस्वीरें टिकटॉक पर वायरल हो रही हैं. सेक्स के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए एक कपल ने MRI मशीन में सेक्स किया था. और इससे मिली जानकारी पर पर स्टडी की गई थी.
यह स्टडी असल में 1991-1999 के बीच की गई थी. इस एक्सपेरिमेंट में इडा सबेलिस और उनके बॉयफ्रेंड जुप ने हिस्सा लिया था. इडा ने बताया कि उन्होंने तब उनके बेस्ट फ्रेंड के पार्टनर रहे पेक के कहने पर एक्सपेरिमेंट में भाग लिया था.
इडा महिला अधिकारों की भी एक बड़ी कैंपेनर थी और वह मेडिकल इंडस्ट्री में महिलाओं के शरीर के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में मदद करना चाहती थीं. एक्सपेरिमेंट के लिए कपल ने MRI मशीन में सेक्स किया. एम्स्टर्डम के Vrije University में ऑर्गेनाइजेशनल एंथ्रोपोलॉजी की प्रोफेसर इडा ने बताया कि इसके लिए उन्होंने स्पूनिंग पोजीशन में सेक्स किया.
इस एक्सपेरिमेंट से सबसे खास खोज यह हुई कि महिलाओं का प्राइवेट पार्ट एक सीधा टनल की तरह नहीं होता है. बहुत लंबे समय तक यह बातें चली आ रही थीं कि महिलाओं का प्राइवेट पार्ट सीधा होता है. यहां तक कि 1942 के लियोनार्डो दा विंची की फेमस पेंटिंग में भी प्राइवेट पार्ट को सीधा सिलेंडर दिखाया गया था.
लेकिन MRI रिपोर्ट से ये बातें सामने आईं कि पुरुषों का प्राइवेट पार्ट, बूमरैंग के आकार का होता है.
इस स्टडी को फॉर्मली इडा और पेक ने साल 1991 से 1999 के बीच किया था. इस एक्सपेरिमेंट के नतीजे ब्रिटिश मेडिकल जरनल में भी प्रकाशित किया गया था. इस एक्सपेरिमेंट में इडा के अलावा 18 साल से ज्यादा की उम्र के कई कपल ने हिस्सा लिया था.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












