
रिटायरमेंट के बाद भी करोड़ों में 'खेलते' हैं सचिन तेंदुलकर, इतनी है कुल संपत्ति
AajTak
सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में वो हर मुकाम हासिल किया जो किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है. वह भारत ही नहीं दुनिया के महान क्रिकेटरों में शुमार हैं. सचिन ने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए.
सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में वो हर मुकाम हासिल किया, जो किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है. वह भारत ही नहीं दुनिया के महान क्रिकेटरों में शुमार हैं. सचिन ने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए. क्रिकेट के मैदान के अलावा विज्ञापन की दुनिया में भी उनका डंका बजा और आज भी ये कायम है. 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सचिन आज भी दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में से एक हैं. देश और विदेश के कई ब्रांड के साथ सचिन के करार हैं. सचिन तेंदुलकर की साल 2020 में कुल संपत्ति करीब 834 करोड़ रुपये थी और इसमें इजाफा होना जारी है. उनकी कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा क्रिकेट से आया, जबकि बाद में उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश करके मुनाफा कमाया. (Photo- Instagram)More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












