
राहुल द्रविड़ का ये रूप आपने नहीं देखा होगा, कोहली भी हो गए हैरान, VIDEO
AajTak
दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का अलग रूप देखने को मिला है. वह अपने स्वभाव के एकदम विपरीत दिखे हैं. उन्हें पहली बार क्रोधित होते देखा गया. हालांकि ऐसा उन्होंने एक विज्ञापन के लिए किया है.
दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अपनी बल्लेबाजी के अलावा 'कूल' व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. द्रविड़ जब क्रीज पर उतरते थे तो बड़े-बड़े गेंदबाजों की रणनीति को नाकाम कर देते थे. वह स्लेजिंग का जवाब अपने बल्ले से देते थे. उन्होंने कई बार टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला. यही नहीं, जब वह कप्तान थे तो उन्हें गेंदबाजों पर गुस्सा करते भी नहीं देखा गया. Never seen this side of Rahul bhai 🤯🤣 pic.twitter.com/4W93p0Gk7m राहुल द्रविड़ की तारीफ विरोधी टीम के खिलाड़ी भी करते थे. लेकिन पहली बार इस महान खिलाड़ी का अलग रूप देखने को मिला है. वह अपने स्वभाव के एकदम विपरीत दिखे हैं. उन्हें पहली बार क्रोधित होते देखा गया. हालांकि ऐसा उन्होंने एक विज्ञापन के लिए किया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










