
राष्ट्रपति चुनाव: AAP-TRS ने ममता बनर्जी को दिया झटका, आज मीटिंग में शामिल होने से इनकार
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने आज बड़ी बैठक बुलाई है. इससे पहले AAP-TRS ने ममता बनर्जी को झटका दे दिया है.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी विपक्ष को एकजुट करने के लिए आज दोपहर में बड़ी मीटिंग करने वाली हैं. लेकिन इससे पहले उनकी कोशिशों को झटका लगा है. आम आदमी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्रीय समिति जैसी पार्टियों ने इस मीटिंग में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इससे पहले तक जानकारी यह थी कि इन पार्टियों के प्रतिनिधि भी मीटिंग में जाएंगे.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 15 जून यानी आज विपक्ष दलों की एक कॉन्फ्रेंस बुलाई हुई है.
यह भी पढ़ें - President Election: शरद पवार नहीं महात्मा गांधी के पोते पर दांव खेलने की तैयारी में लेफ्ट
ममता बनर्जी की ओर से जारी किए गए एक आमंत्रण पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सीपीआईएम के नेता सीताराम येचुरी सहित विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं और मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया था.
अब कुछ पार्टियां इससे किनारा कर रही हैं. सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी ने पहले ही ममता के इस कदम को विपक्षी एकता के लिए ठीक नहीं बताया था. अब आम आदमी पार्टी और टीआरएस ने कदम पीछे किये हैं.
TRS ने कहा है कि वह उस मंच पर खड़ी नहीं होना चाहती जहां पर कांग्रेस पहले से हो. सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही AAP इस मुद्दे पर विचार करेगी. समाजवादी पार्टी की तरफ से ममता बनर्जी की बैठक में अखिलेश यादव शामिल होंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










