
रात में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर सोए थे कैप्टन रोहित शर्मा, शेयर की फोटो
AajTak
ट्रॉफी जीतने के बाद पूरी टीम बेहद खुश और भावुक थी. रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मॉर्निंग फोटो पोस्ट की जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उनकी बेड के पास रखी नजर आ रही है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अगली सुबह अपने बिस्तर पर वर्ल्डकप ट्रॉफी के साथ जागे. आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के बाद रोहित शर्मा बारबाडोस के होटल के कमरे में ट्रॉफी अपने साथ रखकर सोए थे.
टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया था. मैच के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास की घोषणा की थी. रोहित के अलावा विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 फॉरमेट से सन्यास ले लिया है.
ट्रॉफी लेकर सोए थे रोहित
ट्रॉफी जीतने के बाद पूरी टीम बेहद खुश और भावुक थी. रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मॉर्निंग फोटो पोस्ट की जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उनकी बेड के पास रखी नजर आ रही है.
रोहित ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा, 'मैंने कभी भी टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोचा था. विश्व कप ट्रॉफी के साथ संन्यास लेने से अच्छा और क्या हो सकता है.' उन्होंने कहा कि टी20 को अलविदा कहने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था. रोहित ने कहा कि वे आईपीएल खेलना जारी रखेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










