
राज ठाकरे के दर पर बीजेपी, मुंबई में उद्धव ठाकरे का वोट बैंक तोड़ने का प्लान
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी बदलाव के बाद बीजेपी की MNS चीफ राज ठाकरे के साथ लगातार नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं. इसके पीछे बीएमसी चुनाव में बीजेपी और मनसे के बीच गठबंधन की कवायद है ताकि यहां साढ़े तीन दशक से काबिज शिवसेना के सियासी वर्चस्व को तोड़ा जा सके. इसी रणनीति पर बीजेपी काम कर रही है.
महाराष्ट्र की सियासत में एकनाथ शिंदे के जरिए उद्धव ठाकरे के हाथों से सत्ता छीनने के बाद बीजेपी की नजर राज ठाकरे के जरिए बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर कब्जा जमाने की है. बीएमसी पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का साढ़े तीन दशकों से एकछत्र राज कायम है. सूबे में कांग्रेस और एनसीपी की सरकार आती रही, लेकिन शिवसेना के हाथों से बीएमसी को नहीं छीन सकी. ऐसे में बदले हुए सियासी माहौल में बीजेपी की कोशिश राज ठाकरे की पार्टी मनसे से हाथ मिलाकर बीएमसी से शिवसेना को बेदखल करने की है.
साढ़े तीन दशक से शिवसेना का कब्जा
बता दें कि बीएमसी पर कब्जे का मतलब मुंबई पर राज करने और अपने सियासी प्रभुत्व को स्थापित करने का माध्यम है. शिवसेना का आगाज ही मुंबई से हुआ है. शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए मुंबई के रेहड़ी-पटरी वालों के हक में आवाज उठाई. 1966 में शिवसेना का गठन हुआ और पांच साल बाद ही 1971 में पार्टी बीएमसी में अपना मेयर डॉ. एसएस गुप्ता को बनाने में कामयाब रही थी. इसके बाद शिवसेना ने पलटकर नहीं देखा.
बीएमसी पर 1985 में शिवसेना ने अपना प्रभुत्व इतनी मजबूती से जमाया कि फिर उसे कोई दोबारा से नहीं तोड़ सका. सूबे के बदले सियासी माहौल में शिवसेना के इस मजबूत दुर्ग में बीजेपी ने सेंध लगाने का प्लान बनाया है, जिसके लिए राज ठाकरे को साथ लेने के लिए ताना-बाना बुना जा रहा है. हालांकि, इसे लेकर दोनों दलों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा, लेकिन लगातार हो रही हाईप्रोफाइल मुलाकात ऐसे संकेत दे रही हैं.
बीजेपी नेताओं की राज के दर पर दस्तक
महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास शिवतीर्थ पर जाकर मुलाकात की. इससे एक दिन पहले ही सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी राज ठाकरे से मुलाकात की थी. वहीं, राज ठाकरे भी पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने मलाबार स्थित आवास पर पहुंचे थे. बीजेपी नेताओं की राज ठाकरे से बढ़ते मेल-मिलाप को बीएमसी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









