
राजस्थान: टेंपो ड्राइवर की बेटी बनेगी गांव की पहली डॉक्टर, स्कॉलरशिप से की थी NEET की तैयारी
AajTak
NEET 2021: सरकार से मिली साइकिल की मदद से वह हर दिन स्कूल जा पाईं. बिना किसी शैक्षिक बैकग्राउंड वाले गरीबी से प्रभावित परिवार में जन्मी नाज़िया ने कक्षा 10 और 12 में सरकारी छात्रवृत्ति के जरिए पढ़ाई की.
NEET 2021: राजस्थान के झालावाड़ जिले के छोटे से गांव पचपहाड़ में एक टेंपो ड्राइवर की बेटी अपने गांव की पहली डॉक्टर बनने जा रही है. चौथी बार NEET UG परीक्षा में उपस्थित होकर, नाज़िया ने इस बार 668 नंबर स्कोर किए और राष्ट्रीय स्तर पर 1759 और OBC कैटेगरी में 477वीं रैंक हासिल की. एजेंसी के मुताबिक, 22 वर्षीय नाज़िया ने अपनी सफलता के लिए कोटा के एलन इंस्टीट्यूट में मिली कोचिंग और कक्षा 9वीं के बाद राज्य सरकार से मिली एक साइकिल को धन्यवाद दिया.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












