
राजस्थान का भवाई डांस हुआ वायरल, महिला ने सिर पर घड़े रखकर थाली पर दिखाया कमाल
AajTak
राजस्थान की धरती से निकला ऐसा लोकनृत्य जिसने सोशल मीडिया को दीवाना बना दिया है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान की पारंपरिक लोकनृत्य कला भवाई डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पेज ‘लोक नृत्य’ पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
घड़ों और थाली पर संतुलन
वीडियो में एक महिला कलाकार सिर पर तीन मिट्टी के घड़े रखे हुए नजर आती हैं. खास बात यह है कि वह पीतल की थाली पर खड़ी होकर नृत्य कर रही हैं. तबले की थाप के साथ उनके हर कदम बिल्कुल तालमेल में चलते हैं. जैसे-जैसे संगीत की रफ्तार तेज होती है, वैसे-वैसे उनका संतुलन और भी रोमांचक होता जाता है. इस दौरान वह सिर पर घड़े और पैरों तले थाली का संतुलन बनाए रखते हुए पूरा चक्कर भी पूरा करती हैं.
वीडियो देखते ही लोग कलाकार की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूज़र ने लिखा– यही है भारतीय संस्कृति की असली खूबसूरती. दूसरे ने कहा– यह है असली टैलेंट. वहीं, किसी ने इसे टैलेंट, फोकस, कॉन्संट्रेशन और खूबसूरती का अनोखा संगम बताया. कई यूज़र्स ने इसे “ब्यूटी विद टैलेंट” भी कहा.
देखें वीडियो
भवाई डांस की परंपरा

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









