
राजनीति की पिच पर किसने क्या खोया-क्या पाया... 2024 में ये नेता बने सियासी सुपरस्टार
AajTak
हम आज आपको 2024 के उन सियासी शख्सियतों से रू-ब-रू कराएंगे जो पूरे साल चर्चा में रहे. इस साल 8 राज्यों के विधानसभा और देश के आम चुनावों के नतीजों का इतिहास अपने साथ लेकर साल 2024 बीत चला है. ये साल राजनीति के मोर्चे पर काफी कठिन परीक्षाओं से भरा रहा.
साल 2024 आठ राज्यों के विधानसभा और देश के आम चुनावों के नतीजों का इतिहास अपने साथ लेकर बीत चला है. इस साल बहुत बातें हुईं, बहुत मुद्दे उछले, राजनीतिक टकराव और मेल-मिलापों के समीकरण बने, यानी साल 2024 राजनीति के मोर्चे पर काफी कठिन परीक्षाओं से भरा रहा.
हम आज आपको 2024 के उन सियासी शख्सियतों से रूबरू कराएंगे जो पूरे साल चर्चा में रहे. सियासत के सुपरस्टार्स में सबसे पहले नाम प्रधानमंत्री मोदी का आता, क्योंकि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत और मोदी ने तीसरी बार पीएम बन कर इतिहास रच दिया है. हालांकि, आम चुनावों से पहले पीएम ने खुद 400 पार का नारा दिया था और आम चुनावों में जीत को मोदी की गारंटी से भी जोड़ा गया. पर बीजेपी का जनमत रूपी पेट्रोल बहुमत से पीछे ही खत्म हो गया तो चर्चा उठी कि क्या पीएम मोदी का मैजिक फीका पड़ गया.
पीएम मोदी ने रचा इतिहास 400 पार नहीं हुआ वो अलग बात है, लेकिन 2024 की सच्चाई यही है कि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं. उन्होनें पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब देश में नेहरू और मोदी ये दो ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें लगातार तीसरा कार्यकाल मिला.
वहीं, आम चुनाव में भले ही बीजेपी को बहुमत नहीं मिला. लेकिन प्रधानमंत्री के तेवरों में कोई कमी नहीं आई. हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दिखाती है कि अभी मोदी का मैजिक न तो फीका पड़ा और न ही खत्म हुआ है. तीसरी बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब, दुबई, अफ्रीकी देश ब्रुनेई, नाइजीरिया, इटली, यूक्रेन, रूस, ऑस्ट्रिया, अमेरिका, गुयाना और कुवैत जैसे देशों की यात्रा की. और भारत की छवि को विश्व पटल पर मजबूत किया. साथ ही पीएम 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री आगे बढ़ रहे हैं. 2024 में इसकी चर्चा लगातार बनी रही.
कांग्रेस के लिए करो या मरो की स्थिति
वहीं, साल 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के लिए करो या मरो की स्थिति थी. कांग्रेस लगातार अपने तीसरे आम चुनाव में भी सौ के आंकड़े से नीचे रह गई. लेकिन नीति, रणनीति, राजनीति के हर क्षेत्र में राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज निकलकर आया और वो अंदाज ही उन्हें भी 2024 की चर्चा का सियासी सुपरस्टार बनाता है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







