
रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और जनरल... जिनपिंग के शासन में चीन के टॉप ऑफिसर कैसे हो रहे हैं गायब?
AajTak
चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 29 अगस्त 2023 को देखा गया था. उन्हें आखिरी बार तीसरे चीन-अफ्रीका पीस एंड सिक्योरिटी फोरम को संबोधित करते देखा गया था. इससे पहले देश के विदेश मंत्री किन गांग भी लापता हो गए थे.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कैबिनेट के एक और मंत्री के लापता होने की खबर है. विदेश मंत्री किन गांग के बाद अब देश के रक्षा मंत्री ली शांगफू लापता बताए जा रहे हैं. जापान में अमेरिका के राजदूत रैहम इमैनुअल ने सबसे पहले चीन के रक्षा मंत्री की गैरमौजूदगी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि चीन के रक्षा मंत्री को बीते दो हफ्तों से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है.
अमेरिकी राजदूत इमैनुअल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पहले विदेश मंत्री किन गांग लापता हो गए. इसके बाद रॉकेट फोर्स कमांडर और अब रक्षा मंत्री ली शांगफू को दो हफ्तों से नहीं देखा गया है. बेरोजगारी की इस दौड़ को कौन जीतने जा रहा है? चीन के युवा या फिर जिनपिंग की कैबिनेट?
कहां हैं रक्षा मंत्री ली शांगफू?
रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्री को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 29 अगस्त 2023 को देखा गया था. उन्हें आखिरी बार तीसरे चीन-अफ्रीका पीस एंड सिक्योरिटी फोरम को संबोधित करते देखा गया था.
चीन-अफ्रीका फोरम से पहले रक्षा मंत्री को रूस में एक सुरक्षा सम्मेलन में देखा गया था. रूस के साथ बैठक के दौरान शांगफू ने अमेरिका पर निशाना भी साधा था.
रक्षा मंत्री के गायब होने की अटकलों के बीच चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने सेना में एकता और स्थिरता का आह्वान किया है. बता दें कि ली शांगफू को मार्च 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था. वह पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में स्टेट काउंसिलर के पद पर भी रह चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







