
ये एयरलाइंस अपने एयर होस्टेस को देती हैं ऐसा लग्जरी अपार्टमेंट, वीडियो देखकर दंग रह गए लोग
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केबिन क्रू एयरलाइन की तरफ से दी गई आवास सुविधा दिखा रही है. यह अपार्टमेंट किसी 5-स्टार लग्जरी होटल से कम नहीं है.
आसमान की जिंदगी अक्सर ग्लैमरस नजर आती है और लोग मानते हैं कि यह एक लग्जरी लाइफ है. लेकिन एयरहोस्टेस और फ्लाइट अटेंडेंट का सफर सिर्फ आसमानों तक सीमित नहीं होता, जमीन पर भी उनकी जिंदगी उतनी ही दिलचस्प है. इसका ताजा उदाहरण एतिहाद एयरवेज की केबिन क्रू सोनिया पाल ने अपने वीडियो में दिया, जहां उन्होंने अबू धाबी में मिलने वाले 3BHK अपार्टमेंट की झलक दिखाई.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रू मेंबर सोनिया पाल ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन लिखा– एतिहाद केबिन क्रू की रहने की जगह. वीडियो में उन्होंने अपने घर का पूरा टूर दिखाया.
आलीशान 3BHK अपार्टमेंट
वीडियो की शुरुआत एक मॉडर्न स्टाइल से सजे हुए लिविंग रूम से होती है. इसके बाद सोनिया किचन दिखाती हैं, जो सभी जरूरी उपकरणों से लैस है. फिर वह अपने आरामदायक बेडरूम में ले जाती हैं, जहां से बाहर का नजारा किसी सपने जैसा लगता है.
सोनिया ने बताया कि घर में एक अलग लॉन्ड्री रूम भी है, जो उनकी सुविधा को और बढ़ा देता है. लेकिन सबसे खास है उनके बेडरूम से दिखने वाला शानदार सिटी व्यू, जिसे देख वह खुद कहती हैं– मुझे यह कमरा बेहद पसंद है, यह घर मेरी उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा अच्छा है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












