
यूपी में कब होगी SI और सहायक SI की परीक्षा? UPPBPB ने जारी किया पूरा शेड्यूल
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कंप्यूटर ऑपरेटर, सब-इंस्पेक्टर (SI) और सहायक SI पदों के लिए यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, UPPBPB ने कंप्यूटर ऑपरेटर, SI और सहायक SI पदों के लिए UP पुलिस परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी हैं. आधिकारिक सूचना UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है.
ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए 1 नवंबर, 2025 को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर 2 नवंबर, 2025 को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2 नवंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
बोर्ड परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले परीक्षा केंद्र के जिले का नाम जारी करेगा. उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
PDF देखें
Steps To Download PDF:

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











