
यूपी: एक तरफा प्रेम में सनकी आशिक ने मां के सामने छात्रा का चाकू से गला काटा
AajTak
यूपी के आज़मगढ़ शहर में दिल दहला देने वाली घटना देखने को तब मिली जब एक मेडिकल की छात्रा की एक तरफा प्रेम का इजहार और शादी से इनकार करने पर गला काटकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, सनकी आशिक ने छात्रा की मां को भी चाकुओं से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया.
यूपी के आज़मगढ़ शहर में दिल दहला देने वाली घटना देखने को तब मिली जब एक मेडिकल की छात्रा की एक तरफा प्रेम का इजहार और शादी से इनकार करने पर गला काटकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, सनकी आशिक ने छात्रा की मां को भी चाकुओं से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया. अपनी सगी बेटी की निर्मम तरीके से हत्या होते देख और खुद को घायल होने के बाद पीड़ित की मां ने शोर मचाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का नजारा देखते हुए डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा और घायल मां को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










