
यूट्यूब के एक कमेंट ने बिछड़े बेटे को परिवार से मिलाया, भाभी की डांट से छोड़ दिया था घर
AajTak
Agra News: भरतपुर के रहने वाले 12 साल के शहबाज को उसकी भाभी ने डांट दिया था. इस बात से नाराज होकर उसने घर छोड़ दिया और भटकता रहा. पुलिस ने शहबाज के परिवार से संपर्क किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बेटे को वापस पाकर परिवार के लोग बेहद खुश हैं.
उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद से यूट्यूब पर किए गए कमेंट ने किशोर को परिवार से मिला दिया. सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे, लेकिन बात पूरी तरह सही है. वाकया शमशाबाद थाना इलाके का है. दरअसल, घर से नाराज होकर निकला किशोर रास्ता भटक गया था और भटकते हुए थाना शमशाबाद पहुंच गया. ग्रामीणों ने 12 साल के शहबाज को थाने पहुंचाया. पुलिस ने शहबाज से पूछताछ की तो पता चला कि शहबाज का बड़ा भाई अरमान यूट्यूब चैनल चलाता है.
शहबाज से मिली जानकारी पर पुलिस ने उसके भाई अरमान के यूट्यूब चैनल को सर्च किया. यूट्यूब चैनल पर एक मोबाइल नंबर मिला. पुलिस नंबर मिलाया तो स्विच ऑफ था. इसके बाद पुलिस ने शहबाज के भाई की 2 दिन पहले डाली गई वीडियो पर कमेंट किया. कमेंट में लिखा, ''अरमान अपना नंबर सेंड करो, जरूरी बात करनी है, तुम्हारे भाई के बारे में बताना है.''
कमेंट पढ़ने के बाद अरमान ने जवाब दिया और थाना शमशाबाद में तैनात सिपाही से बात की. पुलिस ने अरमान को बताया कि उसका भाई थाना शमसाबाद में है. रास्ता भटकते हुए शमसाबाद पहुंच गया है.
जानकारी मिलने के बाद अरमान अपने परिवार के साथ शमशाबाद थाने पहुंचा. परिजनों ने शहबाज को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया. शहबाज से मिलकर परिवार के लोग बेहद खुश हो गए.
12 साल का शहबाज भरतपुर का रहने वाला है. परिवार मेहनत मजदूरी करता है. बताया जा रहा है कि भाई अरमान की पत्नी अफसाना ने शहबाज को डांट दिया था. इस बात से नाराज होकर शहबाज ने घर छोड़ दिया और भटकता रहा.
पुलिस ने शहबाज के परिवार से संपर्क किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बेटे को वापस पाकर परिवार के लोग बेहद खुश हैं. पुलिस का आभार जता रहे हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








