
यहूदी संस्थानों पर हमले की रच रहे थे साजिश ...जर्मनी और नीदरलैंड में हमास के चार संदिग्ध गिरफ्तार
AajTak
इधर डेनमार्क और नीदरलैंड में आतंकवाद की वारदातों के संदेह में चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, डेनमार्क की खुफिया एजेंसी ने रॉयटर्स को बताया कि उन मामलों का जर्मन और डच अधिकारियों द्वारा की गई संदिग्ध हमास सदस्यों की गिरफ्तारी से कोई सीधा संबंध नहीं था.
यूरोप में यहूदी संस्थानों पर आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के संदेह में चार कथित हमास सदस्यों को जर्मनी और नीदरलैंड में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जर्मनी की फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी. जर्मनी में तीन और नीदरलैंड में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई अन्य देशों ने हमास को 'आतंकवादी संगठन' घोषित कर रखा है.
जर्मनी में गिरफ्तार किए गए तीन में से दो लेबनानी और एक मिस्र का नागरिक है. नीदरलैंड में गिरफ्तार किए गया संदिग्ध डच नागरिक बताया गया है. गिरफ्तारियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जर्मनी की गृह मंत्री नैन्सी फेसर ने जर्मन और डच पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह 'दिखाता है कि हमारे सुरक्षा अधिकारी बेहद सतर्क हैं और लगातार कार्य करते हैं'.
यहूदियों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: नैन्सी फेसर
फेसर ने कहा, 'यहूदियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम उन लोगों के खिलाफ सभी संवैधानिक साधनों का उपयोग करते हैं जो यहूदियों के जीवन और इजरायल के अस्तित्व को खतरे में डालते हैं'. जर्मनी के न्याय मंत्री, मार्को बुशमैन ने भी इस आतंकी हमले की साजिश को विफल करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने में योगदान दिया है कि यूरोप में यहूदी सुरक्षा और शांति से रह सकें.
बुशमैन ने कहा, 'इजरायल पर हमास के भयानक हमलों के बाद, हाल के हफ्तों में हमारे देश में यहूदियों और उनसे जुड़े संस्थानों पर हमले बढ़े हैं. यह शर्मनाक और चौंकाने वाला है. इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए कि हमारे देश में यहूदी फिर से अपनी सुरक्षा को लेकर डर में न रहें. और हमारे सुरक्षा और कानून प्रवर्तन अधिकारी इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं'.डेनमार्क और नीदरलैंड में भी हुई 4 संदिग्धों की गिरफ्तारी
यह खबर तब आई जब डेनमार्क और नीदरलैंड ने आतंकवाद के अपराधों के संदेह में चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. हालांकि, डेनमार्क की खुफिया एजेंसी ने रॉयटर्स को बताया कि उन मामलों का जर्मन और डच अधिकारियों द्वारा की गई संदिग्ध हमास सदस्यों की गिरफ्तारी से कोई सीधा संबंध नहीं था. डेनिश प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने कहा, 'यह बेहद गंभीर है. डेनमार्क में आतंकवाद के संभावित मामले के संबंध में कुछ समय पहले कई गिरफ्तारियां की गई हैं. मैं अधिकारियों के काम से खुश हूं'.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










