
'यहां सिर्फ नाइंसाफी, अब...', अदालत में फूट-फूटकर रोईं इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी सोमवार को अदालत की कार्यवाही के दौरान भावुक हो गईं. उन्होंने अदालत में फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि मैं पिछले नौ महीनों से न्याय के लिए जिम्मेदार लोगों द्वारा अन्याय का सामना कर रही हूं. मुझे और इमरान खान अन्यायपूर्ण सजा सुनाई गई.
पाकिस्तान की एक अदालत में सोमवार को कार्यवाही के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी इमोशनल हो गई और फूट-फूटकर रो लगीं. उन्होंने देश की अक्षम न्याय प्रणाली और अपने पति की अन्यायपूर्ण सजा के खिलाफ अपनी असहायता व्यक्त की.
पूर्व पीएम की पत्नी तारनोल, कराची कंपनी, रमना, सचिवालय और कोहसर पुलिस स्टेशनों में दर्ज छह मामलों में अपने पति और खुद के लिए जमानत लेने के लिए इस्लामाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अफजल मजोका की अदालत में पेश हुईं थीं.
रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई सुनवाई के दौरान इमरान खान को अदालत में पेश नहीं किया गया. उन्हें वीडियो लिंक के जरिए भी पेश नहीं होने दिया गया. इसी दौरान जब बुशरा अदालत में बोलने आईं तो वह इमोशनल हो गईं.
'9 महीनों से न्याय की उम्मीद में हूं'
उन्होंने कहा, "मैं पिछले नौ महीनों से न्याय की सेवा के लिए जिम्मेदार लोगों द्वारा अन्याय का सामना कर रही हूं. मुझे और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक को अन्यायपूर्ण सजा सुनाई गई."
उन्होंने रोते हुए कहा, "कोई न्याय नहीं है. मैं न्याय मांगने नहीं आई हूं." उन्होंने वकीलों पर भी आरोप लगाया और कहा कि उनका प्रतिनिधित्व करने वाले समेत सभी वकील "केवल वक्त बर्बाद करते हैं."

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









