
यहां लोगों के लिए बनेगा ये खास कार्ड, शराब खरीदने से पहले दिखाना होगा
AajTak
ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों पर नियंत्रण को लेकर अब वहां की सरकार सभी व्यस्क नागरिकों के लिए डिजिटल आईकार्ड की योजना ला रही है. इससे वहां वैध रूप से रहने वाले लोगों के लिए नौकरी करना और रहना आसान हो जाएगा.
ब्रिटेन में रहने वाले हर शख्स को अब एक डिजिटल आईकार्ड रखना जरूरी होगा. सरकार ने वहां अवैध रूप से रह रहे लोगों पर शिकंजा कसने को लेकर यह कदम उठाया है. कीर स्टारमर इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं. इसे ब्रिटकार्ड कहा जा रहा है.
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, कीर स्टारमर अवैध प्रवासन से निपटने के लिए ब्रिटेन में सभी वयस्कों के लिए डिजिटल आईडी कार्ड की घोषणा करने वाले हैं. इसका मकसद वैसे लोगों पर शिकंजा कसना है जो शैडो इकनॉमी में घुस गए हैं और अवैध रूप से यहां रह रहे हैं.
क्या है ब्रिटकार्ड हालांकि, इस ब्रिटकार्ड को अनिवार्य नहीं बताया गया है, लेकिन ब्रिटेन में नौकरी पाने या घर किराए पर लेने के लिए इसकी आवश्यकता होगी. इसका मतलब है कि वे प्रभावी रूप से अनिवार्य होंगे.
ब्रिटकार्ड किसी व्यक्ति के ब्रिटेन में रहने और काम करने के अधिकार की पुष्टि करेगा, जो एस्टोनिया में प्रचलित प्रणाली के समान है. वहां नागरिकों को विशिष्ट पहचान संख्या दी जाती है.
ब्रिटकार्ड से क्या होगा फायदा इस डिजिटल कार्ड के जरिए ब्रिटेन में कोई मकान मालिक या कंपनी यहां रहने और काम करने वालों लोगों के अधिकार को सत्यापित कर सकेंगे. ऐसे में कंपनियों और मकान मालिकों के लिए किसी व्यक्ति की आव्रजन स्थिति की जांच करना आसान हो जाएगा.
डिजिटल आईडी , GOV.UK के वॉलेट ऐप में स्मार्टफोन पर सेव की जाएंगी. इसकी जांच ब्रिटेन में रहने और काम करने के अधिकार प्राप्त लोगों के केंद्रीय डेटाबेस से की जाएगी. जिन लोगों के पास स्मार्टफ़ोन नहीं हैं, जैसे पेंशनभोगी लोग, उनके लिए वैकल्पिक आईडी उपलब्ध होंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












