
'यहां भारत जोड़ो यात्रा करते हैं और लंदन में भारत तोड़ो...', हिमंता ने कर्नाटक में राहुल गांधी पर साधा निशाना
AajTak
बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कर्नाटक में कहा कि हमें बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, बल्कि हमें राम जन्मभूमि चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज वही काम कर रहे हैं जो भगवान हनुमान ने त्रेता युग में भारत के पुनरुत्थान के लिए किया था.
कर्नाटक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विजय संकल्प रैली में राहुल गांधी पर जमकर निशना साधा. उन्होंने कहा कि वह 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए कर्नाटक जाते हैं, लेकिन लंदन में रहते हुए 'भारत तोड़ने' की बात करते हैं.
इस दौरान हिमंता ने कहा कि हमें बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, बल्कि हमें राम जन्मभूमि चाहिए. राहुल गांधी ने लंदन में भारत को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन मैं उनसे चाहता हूं कि जब तक मोदी जी हैं, आप कभी पीएम नहीं बन पाएंगे.
Karnataka | We've to bring BJP to power here. We do not need Babri Masjid anymore, we want Ram Janmabhoomi. Rahul Gandhi tried to defame India in London, but I want to him that "you'll never be able to become the PM until Modi ji is there": Assam CM HB Sarma in Kanakagiri (13.03) pic.twitter.com/1Reqh2QgPy
रैली के दौरान सरमा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी लंदन या अमेरिका जाते हैं, तो वे भारत की तारीफ करते हैं, लेकिन जब राहुल गांधी लंदन जाते हैं, तो वे भारतीयों और भारत की संसद को गाली देते हैं.
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के तीन पूर्वोत्तर राज्यों में हुए चुनावों के दौरान पार्टी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के अधिकांश हिस्सों में नहीं पाई जाती है, ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने कभी भी हमारे विकास, संस्कृति के लिए काम नहीं किया. यह हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है और लोगों के साथ अन्याय करती है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







