
मौत से पहले बीमार पिता को बेटी ने इंजेक्शन से पिलाई रम! VIDEO VIRAL
AajTak
एक बेटी और पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बीमार पिता को इंजेक्शन से रम पिलाते हुए दिख रही हैं.
हॉस्पिटल में भर्ती और अपनी आखिरी सांसे गिन रहे बीमार पिता को उनकी बेटी ने फेवरेट रम पिलाई. पिता के गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से बेटी ने इंजेक्शन से उन्हें रम पिलाई. रम पिलाने के कुछ वक्त बाद पिता की मौत हो गई. ये घटना ऑस्ट्रेलिया की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बेटी और पिता का इमोशनल रिलेशनशिप भी इस वीडियो में नजर आ रहा है.
पेनोलोप अन नाम की युवती ने अपने पिता को रम पिलाने का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया. इसमें वह अपने बीमार पिता को Bundaberg Rum पिलाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके पिता हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रहे हैं, वहीं पेनोलोप उनके पास खड़ी हुई हैं.
पेनोलोप वीडियो में इंजेक्शन से रम भरती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो कैप्शन का सार है, 'पिता के साथ एक आखिरी ड्रिंक.... इससे पहले वो दुनिया से अपना शरीर छोड़ें.... आई लव यू'.
इसके बाद वह इशारों में यह कहते हुए दिख रहे हैं उनको रम पसंद आई. कई लोगों ने वीडियो पर कमेन्ट किया है कि यह बेटी और पिता का खास रिश्ता दिखाता. जिस अंदाज में बेटी ने अपने पिता की इच्छा पूरी की, वह लोगों को काफी पसंद आई.
वीडियो में वह पिता को संबोधित करते हुए कह रही हैं, मैं आपके लिए रम लेकर आई हूं, अब इसे मैं इंजेक्शन से आपके मुंह में डालूंगी. इसके बाद वो थोड़ी सी मात्रा में रम अपने पिता के मुंह में डालती हैं, वहीं वो यह पूछती भी दिखती हैं कि आखिर रम का स्वाद कैसा है?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











