
मोदी सरकार के इस फैसले के इमरान खान भी हुए मुरीद, अपने मुल्क को गुलाम बता कोसा
AajTak
इमरान खान ने तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि शरीफ सरकार अमेरिका के डर से रूस से तेल नहीं खरीद रही है. इमरान खान ने पाकिस्तान की हालिया सरकार को अमेरिका का गुलाम बताया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश में पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शहबाज शरीफ की सरकार पर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में फिर से 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिससे एक लीटर पेट्रोल की कीमत 209 रुपये हो गई है. इमरान खान ने इसे लेकर गुरुवार को कहा है कि देश के नेता रूस से सस्ता तेल खरीदना नहीं चाहते क्योंकि वो अमेरिका से डरते हैं.
पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को अमेरिका का गुलाम बताते हुए इमरान खान ने भारत की तारीफ की है और कहा है कि जहां एक तरफ पाकिस्तान पेट्रोल की कीमतों में 30-30 रुपये की बढ़ोतरी कर रहा है, भारत ने तेल की कीमतों में 25 रुपये की कमी की है. ये एक गुलाम और आजाद देश के बीच के अंतर को दिखाता है.
पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खैबरपख्तूख्वा के बेशम में एक रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार रूस से सस्ता तेल खरीदना चाहती थी लेकिन मौजूदा "आयातित सरकार" रूसी तेल खरीदने के प्रति अनिच्छा रखती है क्योंकि गुलाम नेताओं को अमेरिका का डर है.
इमरान खान ने की भारत की तारीफ
इमरान खान ने कहा, 'ये लोग अमेरिका के गुलाम हैं. मैं देश की असली आजादी के लिए मुहिम चला रहा हूं. देश को तैयार रहना चाहिए.'
इमरान खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सरकार तेल की कीमतों में आए दिन बढ़ोतरी कर रही है लेकिन भारत सरकार ने हाल ही में तेल की कीमतों में 25 रुपये की कमी की है. वो आगे बोले, 'ये गुलाम और आजाद देश के निर्णय लेने की क्षमता में अंतर को दिखाता है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







