
मोदी बहुत आक्रामक, PAK सेना के अधिकारी को सता रहा परमाणु हमले का डर
AajTak
पाकिस्तानी सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और नेशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार खालिद अहमद किदवई ने भारत की नरेंद्र मोदी सरकार पर कट्टरपंथी होने का गंभीर आरोप लगाते हुए विवादित बयान दिया है.
पाकिस्तान की सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और पाकिस्तानी नेशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार खालिद अहमद किदवई ने भारत की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर विवादित बयान दिया है. खालिद अहमद किदवई ने कहा कि भारत में न्यूक्लियर हथियार की ताकत अब हिंदू कट्टरपंथियों के हाथ में है, जिस वजह से क्षेत्र में सामरिक अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है.
सोमवार को साउथ एशिया में सामरिक स्थिरता पर एक वर्कशॉप में बात करते हुए किदवई ने कहा कि भारत में परमाणु शक्ति अब कट्टरपंथी लीडरशिप के हाथों में है. किदवई ने आगे कहा कि भारत में कट्टरपंथी विचारधारा वाली सरकार और परमाणु शक्ति का होना एक खतरनाक कॉम्बिनेशन है जो दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है.
किदवई ने आगे कहा कि भारत में परमाणु ताकत से संबंधित कमांड, कंट्रोल और ऑपरेशनल फैसलों की जिम्मेदार इंडियन नेशनल कमांड अथॉरिटी है. इसकी राजनीतिक परिषद की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कार्य परिषद की कमान अजीत डोभाल के हाथों में है. इसके साथ ही भारत सरकार के कुछ मंत्री आरएसएस बैकग्राउंड से आते हैं जिनमें गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं.
जनसभाओं में परमाणु चलाने की बात करते हैं पीएम नरेंद्र मोदी किदवई ने आगे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परमाणु इस्तेमाल को लेकर हमेशा आक्रमक रुख बनाए रखा है. अपनी जनसभाओं में वे परमाणु शक्ति के इस्तेमाल की बात करते हैं. वहीं उनके मंत्रियों ने भी कई मौकों पर भड़काऊ और गैर जिम्मेदार बयान दिए हैं.
पाकिस्तान सेना के पूर्व अधिकारी किदवई ने कहा कि फरवरी साल 2019 में बालाकोट में एयर स्ट्राइक और मार्च 2022 में मिसाइल गिरने की घटनाएं परमाणु सशक्त पड़ोसी देश के खिलाफ आक्रमण का उदाहरण हैं, जबकि इसका नुकसान उन्हें भी पता है.
किदवई ने अमेरिका और ब्रिटेन को भारत के साथ AUKUS डील जैसा कोई समझौता ना करने की चेतावनी भी दी. ऑकस डील के तहत यूएस और यूके, ऑस्ट्रेलिया को न्यूक्लियर अटैक पनडुब्बियों को बनाने की टेक्नोलॉजी में मदद कर रहे हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









