
मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की अफवाह, जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग, NSG ने 6 घंटे तक की जांच
AajTak
प्लेन ने मॉस्को से गोवा के लिए उड़ान भरी थी. इसकी जामनगर एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दिल्ली में रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय एजेंसियों द्वारा Azur Air की मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम मिलने की सूचना दी गई थी.
मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में सोमवार रात बम होने की सूचना मिली. इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसके बाद सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ता, गुजरात पुलिस ने प्लेन के अंदर जांच की. NSG की टीमों ने जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंचकर प्लेन की जांच की. एयरबेस पर रात में करीब 6 घंटे अफरा तफरी मची रही. राजकोट-जामनगर रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्लेन ने मॉस्को से गोवा के लिए उड़ान भरी थी. इसकी जामनगर एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दिल्ली में रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय एजेंसियों द्वारा Azur Air की मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम मिलने की सूचना दी गई थी.
जामनगर एयरबेस पर हुई लैंडिंग
उन्होंने कहा कि प्लेन की जामनगर में इंडियन एयरफोर्स के बेस पर लैंडिंग कराई गई. सभी लोग सुरक्षित है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने प्लेन की जांच की. इस दौरान किसी तरह का कोई बम नहीं मिला. एनएसजी ने करीब 6 घंटे तक प्लेन की जांच की. इस दौरान प्लेन में आपत्तिजनक सामान या बम नहीं मिला. प्लेन में सवार सभी 244 लोगों को जामनगर एयरपोर्ट भेजा गया. अब एनएसजी की टीमों द्वारा एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की जांच की जाएगी.
उधर, AZUR एयरलाइन की ओर से कहा गया गया कि AZUR एयर को उसके भारत की ओर उड़ान भरने वाले फ्लाइट में बम की सूचना मिली. एयरलाइन ने प्रक्रिया के तहत इस तरह की सूचनाओं पर प्रतिक्रिया देना शुरू किया. भारतीय एविएशन अथॉरिटी के फैसले के तहत प्लेन को जामनगर में उतारा गया. प्लेन में बैठे किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. इसके बाद प्लेन की जांच की गई. प्लेन की जांच के बाद फ्लाइट की उड़ान को लेकर फैसला लिया जाएगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, यह फ्लाइट जामनगर से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगी.
गोवा एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा
उधर, इस प्लेन की लैंडिंग गोवा के डैबोलिम एयरपोर्ट पर होनी थी. ऐसे में वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. वास्को पुलिस डिप्टी एसपी सलीम शेख ने बताया कि मॉस्को से आ रही फ्लाइट को बम की सूचना के बाद जामनगर डायवर्ट किया गया. उधर, गोवा एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस ने एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







