
मॉडल जिसे 'अश्लील फोटो' पोस्ट करने पर हुई 6 साल की कैद
AajTak
अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक लड़की डॉक्टर से मॉडल बन गई. लेकिन, उसके फोटो स्थानीय प्रशासन को इतने आपत्तिजनक लगे कि उस पर अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज किया गया और फिर उसे 6 साल जेल की सजा सुनाई गई. बताया गया कि मॉडल ने कई वेबसाइट्स पर आपत्तिजनक फोटो शेयर किए थे.
कभी वह डॉक्टर थी, लेकिन अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए मॉडल बन गई. लेकिन फिर उस पर अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोप लगाकर मुकदमा चलाया गया और फिर 6 साल कैद की सजा दे दी गई. हम बात कर रहे हैं म्यांमार की नांग मवे सान की. सितंबर में नांग मवे सान को 6 साल जेल की सजा सुनाई गई थी.
मॉडल पर आरोप लगाया गया था कि उसकी हरकतों की वजह से देश की 'संस्कृति और गरिमा को नुकसान' पहुंचा. यह भी कहा गया कि वह एक एडल्ट वेबसाइट पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही थीं, जिससे वहां की सेना से जुड़े अधिकारी खफा हो गए. थे उन्होंने नांग पर मिलिट्री कोर्ट में मुकदमा चलाया. 'डेलीस्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में ही उन पर आरोप तय किए गए.
नांग मवे सान म्यांमार में पहली ऐसी शख्स हैं, जिन्हें देश के 'इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रांजेक्शन लॉ' के तहत सुनाई गई है. नांग म्यांमार की राजधानी यंगून के नॉर्थ ड्रैगन टाउन की रहने वाली हैं.
गौरतलब है कि म्यांमार में मिलिट्री शासन है और यहां मार्शल लॉ लागू है. सब कुछ यहां सेना के कब्जे में है. लोग जो भी जुर्म करते हैं, उसकी सुनवाई मिलिट्री कोर्ट में होती है.
नांग के खिलाफ ट्रायल 'इनसेन प्रिजन' में मौजूद कोर्ट में चला. जहां म्यांमार के कई राजनैतिक बंदियों को कैद किया गया है. वहीं, साल 2019 में नांग मवे सान अपना मेडिकल लाइसेंस फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो शेयर करने की वजह से गवां बैठी थी. उनकी हरकतों को लेकर म्यांमार मेडिकल काउंसिल ने उन्हें कई बार चेतावनी भी थी.
काउंसिल ने नांग से कहा था कि जो भी फोटो वह शेयर करती हैं, वह बर्मा (म्यांमार) की परंपरा के खिलाफ हैं. इसके बाद भी वह नहीं मानीं, फिर काउंसिल ने 3 जून 2019 को उनका लाइसेंस रद्द कर दिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









