
मेटा ने 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, ज़ुकरबर्ग ने ‘ज़िम्मेदारी ली’
The Wire
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा, 'व्यापक आर्थिक मंदी, प्रतिस्पर्धा और विज्ञापन हानि ने राजस्व को बहुत कम कर दिया है. मैंने इसका गलत आकलन किया और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं.'
नई दिल्ली: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को घोषणा की कि वह 11,000 से अधिक लोगों की छंटनी करेगी, जिसे सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ‘मेटा के इतिहास में हमारे द्वारा किए गए सबसे कठिन बदलाव’ के रूप में वर्णित किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, यह कंपनी के 18 सालों के इतिहास में पहली बार है कि वह कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कमी कर रही है. इस तरह मेटा ने भी अन्य प्रमुख तकनीकी कंपनियों द्वारा उठाए गए ऐसे ही कदमों का अनुसरण किया है, जिनमें एलन मस्क द्वारा अधिग्रहीत किए जाने के बाद ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट शामिल हैं.
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस सप्ताह की शुरुआत में मेटा को लेकर इस तरह की संभावना जताई थी.
टेक कंपनियां उनमें से थीं जिनके शेयर की कीमतों में कोविड-19 महामारी के दौरान उछाल आया था, आंशिक तौर पर इसके लिए लॉकडाउन के दौरान लोगों का अपने कम्प्यूटर पर अधिक निर्भर होने के लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.







