
ईरानी राष्ट्रपति से दूसरी बातचीत में पीएम मोदी ने इमारतों पर हमलों की निंदा की, समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता पर ज़ोर
The Wire
पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के बीच शनिवार को दूसरी सीधी बातचीत हुई. पीएम मोदी ने जहां बुनियादी ढांचों पर हो रहे हमलों की निंदा की, वहीं ईरान की ओर से ब्रिक्स देशों से आक्रामकता रोकने और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शांति एवं स्थिरता की रक्षा में 'स्वतंत्र भूमिका' निभाने का आह्वान किया गया.
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका-इज़रायल और ईरान की जंग के तीसरे सप्ताह में इज़रायल और ईरान द्वारा ऊर्जा संयंत्रों पर हमले किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से फोन पर बातचीत की.
रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने क्षेत्र में अहम बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने नेविगेशन की स्वतंत्रता और समुद्री व्यापारिक मार्गों को सुरक्षित व खुला रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया.
इस संबंध में ट्विटर पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान से बात की और ईद की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने आशा व्यक्त की है कि त्योहार का यह मौसम पश्चिम एशिया में ‘शांति, स्थिरता और समृद्धि’ लेकर आएगा.
पीएम मोदी ने ‘ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना’ भी की.
Spoke with President Dr. Masoud Pezeshkian and conveyed Eid and Nowruz greetings. We expressed hope that this festive season brings peace, stability and prosperity to West Asia.
Condemned attacks on critical infrastructure in the region, which threaten regional stability and…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.




