
मेक अमेरिका हेल्दी अगेन... हेल्थकेयर संकट कितना गहरा, जो ट्रंप प्रशासन को नई डाइट गाइडलाइन लानी पड़ी?
AajTak
'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की तर्ज पर एक और नारा दिया गया है- मेक अमेरिका हेल्दी अगेन. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अब फ्लिप्ड फूड पिरामिड पर जोर दे रहा है, जिसमें प्रोटीन सबसे ऊपर होगा. अमेरिका को वाकई इस मुहिम की जरूरत भी है. हर तीन में एक एडल्ट ओवरवेट है, जबकि यहीं पर बड़ी आबादी खाने के लिए सूप किचन पर निर्भर है.
अमेरिका ने हाल में अपनी डाइटरी गाइडलाइन्स में बड़े बदलाव किए. ट्रंप प्रशासन ने इसमें प्रोटीन, डेयरी और कुछ खास तरह के फैट पर जोर दिया, जबकि चीनी और प्रोसेस्ड खाने पर कंट्रोल की बात की. अनाज तक को खाने की प्राथमिकता से हटा दिया गया है. माना जा रहा है कि बढ़ते स्वास्थ्य संकट को देखते हुए ये फैसला लिया गया. दरअसल, अमेरिका में मोटापे सहित कई दिक्कतें तेजी से बढ़ रही हैं. यहां तक कि इसका असर हेल्थकेयर सिस्टम पर पड़ा.
अपने ही सिस्टम से उठा भरोसा
वेस्ट हेल्थ और गैलप सेंटर ऑन हेल्थकेयर के सर्वे में निकलकर आया कि 47 फीसदी अमेरिकी अपने ही हेल्थकेयर में मेजर समस्याएं पाते हैं, जबकि 23 फीसदी लोग सोचते हैं कि सिस्टम गंभीर संकट में है. सर्वे में यह भी दिखा कि 29 फीसदी आबादी के लिए सबसे बड़ी समस्या इलाज करवाना है.
यूरोप, कनाडा या ऑस्ट्रेलिया में जहां इलाज को बुनियादी हक माना जाता है, वहीं अमेरिका में यह काफी हद तक लोगों की कमाई और बीमा पर निर्भर करता है. इलाज इतना महंगा है कि बीमा होने के बाद भी लोग डॉक्टर के पास जाने से डरते हैं. एंबुलेंस बुलाना, ओपीडी में जाना या क्रॉनिक बीमारी बड़ा खर्च मांगती है. यही वजह है कि लोग इलाज टालते हैं, जिससे बीमारी बढ़ती जाती है.
किस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं
मोटापा अब बेहद गंभीर और सिस्टम-लेवल की समस्या बन चुका. वहां करीब 40 फीसदी से ज़्यादा वयस्क मोटापे की श्रेणी में आते हैं. इसे पब्लिक हेल्थ क्राइसिस की तरह देखा जा रहा है. इसी के साथ कई और बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मानसिक तनाव और कुछ तरह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. नशे की समस्या यहां आम हो चुकी, जिसे ट्रंप नार्कोटेररिज्म भी बता रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






