
बांग्लादेश: दीपू दास की लिंचिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भीड़ को उकसाकर जिंदा जलाने का आरोप
AajTak
पुलिस के अनुसार, अराफात ने ही कथित ईशनिंदा के नाम पर भीड़ को इकट्ठा किया और दीपू दास की हत्या की पूरी साजिश रची थी. गिरफ्तार किया गया यासीन अराफात एक पूर्व शिक्षक है और स्थानीय मस्जिद में पढ़ाता था.
बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू गारमेंट कर्मचारी दीपू दास की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी यासीन अराफात को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, अराफात ने ही कथित ईशनिंदा के नाम पर भीड़ को इकट्ठा किया और दीपू दास की हत्या की पूरी साजिश रची थी. इस घटना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर वैश्विक स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है.
गिरफ्तार किया गया यासीन अराफात एक पूर्व शिक्षक है और स्थानीय मस्जिद में पढ़ाता था. पुलिस जांच में सामने आया है कि अराफात ने अपनी स्थानीय साख का इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में कट्टरपंथियों को जुटाया. चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, अराफात ने न केवल भीड़ को उकसाया, बल्कि वह खुद दीपू दास को घसीटते हुए चौराहे तक ले गया, जहां उसे पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर दिया गया.
क्या थी पूरी घटना?
यह खौफनाक वारदात 18 दिसंबर को मैमनसिंह जिले में हुई थी. 27 वर्षीय दीपू दास एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे. आरोप है कि फैक्ट्री के सुपरवाइजर्स ने पहले उन्हें जबरन इस्तीफा देने पर मजबूर किया, फिर उन्हें कार्यस्थल से बाहर धकेल दिया और बाहर खड़ी हिंसक भीड़ के हवाले कर दिया. भीड़ ने दीपू को बेरहमी से पीटा, फिर उन्हें फांसी पर लटकाकर उनके शरीर को आग लगा दी. हैरान करने वाली बात यह है कि इस कृत्य में दीपू के साथ काम करने वाले कई सहकर्मी भी शामिल थे.
अब तक 21 गिरफ्तारियां
यासीन अराफात की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 21 हो गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अराफात घटना के बाद से ही फरार था और छिपकर रह रहा था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि इस साजिश में शामिल अन्य बड़े चेहरों को बेनकाब किया जा सके.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






