
मुश्किल में राज ठाकरे की अयोध्या दर्शन यात्रा, संतों ने कहा- माफी नहीं मांगी तो घुसने नहीं देंगे
AajTak
कभी राम जन्मभूमि आंदोलन को लेकर सियासी रूप से हिंदुत्व की प्रयोगशाला माना जाने वाला अयोध्या अब एक बार फिर सियासी अखाड़ा बना हुआ है. MNS प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा अगले महीने 5 जून को होना है, लेकिन इसको लेकर अभी से सियासत गर्म है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा चुनौतियों से भरा दिखाई दे रहा है. गोंडा जनपद के कैसरगंज के बाहुबली सांसद और अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उनको 5 जून को अयोध्या में नहीं घुसने देने की चुनौती दी है तो वहीं अयोध्या के सभी बड़े महंत और धर्माचार्यो ने भी बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करके राज ठाकरे के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है. लेकिन अयोध्या के भाजपा सांसद राज ठाकरे के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि जो भी अयोध्या आता है, उसका स्वागत है. उत्तर भारतीयों के अपमान को लेकर साधु संतों ने राज ठाकरे को अयोध्या आने के पहले माफी मांगने की बात कही है. यही नहीं सभी चर्चित महंतों और संतों ने अयोध्या की सड़कों पर बाकायदा पोस्टर बैनर और होर्डिंग लगाकर राज ठाकरे की अयोध्या दर्शन योजना का विरोध किया है. दूसरी तरफ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह सीधे तौर पर राज ठाकरे के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी अयोध्या आएगा, उसका स्वागत है. जो भी भगवान राम के शरण में आएगा, उसका स्वागत है. क्लिक करें: 'असली आ रहा है, नकली से सावधान', राज ठाकरे के खिलाफ अयोध्या में शिवसेना का पोस्टर!
सांसद ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से अगर कोई अयोध्या में प्रभु श्री राम के चरणों में आता है, तो उसका स्वागत है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि राज ठाकरे जी को सद्बुद्धि दे कि वे मोदी जी के मार्गदर्शन में काम करें. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा- पहले माफी मांगे राज ठाकरे
अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गौरी शंकर दास का कहना है कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के साथ राज ठाकरे के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार किया था. प्रताड़ित किया था. अब वो अयोध्या आकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं. लेकिन उससे पहले उन्हें उत्तर भारतीयों से माफी मांगी होगी. नहीं तो उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम नगरी के प्रमुख सड़कों और चौराहों पर बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में अयोध्या के सभी प्रमुख संतों के पोस्टर भी लग गए हैं. जिसमें राज ठाकरे से माफी मांगने की अपील की गई है. वरना उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा यह चेतावनी है. क्लिक करें: राज ठाकरे 5 जून को जाएंगे अयोध्या, अभी से लगने लगे भगवाधारी-जय श्रीराम वाले पोस्टर क्या बोले शशिकांत दास?
नित्य सरयू आरती समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास ने कहा कि राज ठाकरे अयोध्या आना चाह रहे हैं, भगवान राम की शरण में आना चाह रहे हैं, उत्तर भारतीयों की शरण में आना चाह रहे हैं तो निश्चित रूप से उन्हें पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए. शशिकांत दास ने कहा कि रामलला सबके हैं, जन-जन के हैं. पूरे राष्ट्र के राम हैं. लेकिन जिस तरह से उत्तर भारतीयों का विरोध राज ठाकरे ने किया था यह सर्वदा अनुचित था उनको माफी मांगनी चाहिए.
मामले में अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जो भी अयोध्या आएगा उसका स्वागत है. जो भी भगवान राम के शरण में आएगा उसका स्वागत है. लल्लू सिंह ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से अगर कोई अयोध्या में प्रभु श्री राम के चरणों में आता है तो उसका स्वागत है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि राज ठाकरे जी को सद्बुद्धि दे कि वे मोदी जी के मार्गदर्शन में काम करें. राज ठाकरे के बाद आदित्य ठाकरे का अयोध्या दौरा बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे 5 जून को जबकि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 10 जून को अयोध्या जाएंगे. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के अयोध्या जाने की जानकारी पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने ट्विटर पर दी थी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










