
मुंहासे से मौत? डॉक्टर ने बताया कैसे आपकी जान ले सकता है चेहरे का एक 'Pimple'
AajTak
हाल में एक डॉक्टर ने चेहरे के पिंपल्स को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि लोग हैरान हैं. उन्होंने बताया है कि पिंपल के साथ एक गलती कर देने से आपकी मौत भी हो सकती है.
आम तौर पर यदि किसी के चेहरे पर मुंहासे होते हैं तो इंसान इन्हें खरोंचने की कोशिश करता है. ये स्वभाव काफी हद तक लोगों में आम होता है. लेकिन क्या मुंहासे फोड़ देने से किसी की मौत हो सकती है? हाल में एक डॉक्टर ने कुछ ऐसा ही कहकर सबको चौंका दिया है.
मौत के मुंह से निकाले कई मरीज
डॉक्टर ने बताया है कि उनके कुछ मरीज़ों के साथ ऐसा हो चुका है कि उन्हें मुंहासा फोड़ने के बाद जानलेवा इंफेक्शन का शिकार होना पड़ा. जिसके बाद उन्हें किसी तरह मौत के मुंह से निकाला गया है. बता दें कि हाल में टिकटॉक पर @imlesbianflavored आईडी से एक महिला ने भी बताया था कि कैसे मुंहासे को फोड़ना उसे भयंकर इंफेक्शन दे गया.
'पिंपल्स फोड़ने के खिलाफ चेतावनी'
टिकटॉक पर डॉक्टर एवर एरियास ने चेहरे के एक पर्टिकुलर एरिया में पिंपल्स फोड़ने के खिलाफ चेतावनी दी है क्योंकि इससे संभावित रूप से भयंकर इंफेक्शन हो सकता है. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के रेजिडेंट डॉक्टर, ऑरेंज, कैलिफ़ोर्निया में इरविन मेडिकल सेंटर के डॉक्टर एवर एरियास नियमित रूप से नाक पर पिंपल्स निकालने के वीडियो पर रिएक्शन देते हैं और बताते हैं कि आपको अपने पिंपल के साथ क्या नहीं करना चाहिए.'
'पिंपल में बैक्टेरिया गया तो...'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












