
मुंबई में बिना परमिशन लगाया गया था होर्डिंग, गिरने से गई 8 लोगों की जान, कंपनी के मालिक पर FIR दर्ज
AajTak
बिलबोर्ड का निर्माण करने वाली एजेंसी ईगो मीडिया के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने होर्डिंग के मालिक भावेश भिड़े और अन्य के खिलाफ IPC की धारा 304, 338, 337, 34 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को धूल भरी आंधी के बाद एक बड़ा होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए. 15 हजार वर्ग फीट से बड़े इस हॉर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है, हालांकि अब अधिकारियों का कहना है कि इसका निर्माण नगर निकाय की अनुमति के बिना किया गया था.
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान जारी कर कहा कि बिलबोर्ड का निर्माण उनकी अनुमति के बिना किया गया था. बीएमसी के मुताबिक, उस जगह पर चार होर्डिंग थे और उन सभी को पुलिस आयुक्त (रेलवे मुंबई) के लिए एसीपी (प्रशासन) द्वारा अनुमोदित किया गया था. होर्डिंग्स लगाने से पहले एजेंसी/रेलवे द्वारा बीएमसी की कोई अनुमति/एनओसी नहीं ली गई थी.
वहीं पुलिस ने बिलबोर्ड का निर्माण करने वाली एजेंसी एम/एस ईगो मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. बीएमसी के बयान में कहा गया है, "होर्डिंग्स लगाने से पहले एजेंसी/रेलवे द्वारा बीएमसी की कोई अनुमति/एनओसी नहीं ली गई."
बिलबोर्ड का निर्माण करने वाली एजेंसी ईगो मीडिया के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने होर्डिंग के मालिक भावेश भिड़े और अन्य के खिलाफ IPC की धारा 304, 338, 337, 34 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
राष्ट्रपति ने जताया दुख
घाटकोपर के इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










