
मिस्र के शख्स से 2 साल पहले हो चुकी है 'शादी'? सच जानकर रूसी महिला के उड़े होश
AajTak
हाल में रूस की एक महिला को बड़ा झटका तब लगा जब उसे पता चला कि 2022 में उसकी मिस्र के नागरिक से शादी हो चुकी है. महिला हैरान थी क्योंकि वह उस व्यक्ति को जानती तक नहीं जानती थी. यहां हम बता रहे हैं कि मामला क्या है.
एक 24 साल रूसी महिला को हाल ही में अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसे पता चला कि 2022 में उसकी मिस्र के नागरिक से शादी हो चुकी है. उसकी 'शादी' हो चुकी थी वो भी उसकी जानकारी के बिना? यहां जानते हैं असल में मामला क्या है.
सेंट पीटर्सबर्ग निवासी महिला का साल 2021 में पासपोर्ट खो गया था. लोकल पुलिस को इसकी जानकारी देने के बाद उसने नए पासपोर्ट के लिए आवेदन ही नहीं किया.
उसने कभी नहीं सोचा था कि पुराने पासपोर्ट का इस्तेमाल कोई और कर सकता है. अब इस साल की शुरुआत में, अपने बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनवा रही महिला से कहा गया कि मुस्तफ़ा नाम के अपने पति को भी पेश कीजिए. महिला हैरान रह गई क्योंकि वह कभी किसी मुस्तफा से मिली ही नहीं लेकिन रूसी रजिस्ट्री में यही रिकॉर्ड था. अब यह साफ नहीं है कि क्या मुस्तफा को खुद महिला का पासपोर्ट मिला था या क्या उसने इसे ब्लैक मार्केट में किसी से खरीदा था. हालिया समाचार रिपोर्टों के मुताबिक, मिस्र के नागरिक ने रूस में टेंपररी रेजीडेंस परमिट के लिए आवेदन करने के लिए महिला को पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था और खुद को उसका पति बताया था. डॉक्युमेंट में शादी के बारे में एक नोट था, जो कथित तौर पर जनवरी 2022 में हुई थी.
महिला की बात सुनने और यह पुष्टि करने के बाद कि उसने अपना पासपोर्ट तीन साल पहले खो दिया था और अपने मिस्र के पति से कभी नहीं मिली, एक रूसी अदालत ने इस शादी को रद्द कर दिया.
यह अजीब हफ्ते रूस में वायरल हो गई, हालांकि इसने कई सवाल खड़े कर दिए. जैसे कि वह व्यक्ति केवल पासपोर्ट का उपयोग करके एक रूसी नागरिक से अपनी शादी का पंजीकरण कैसे करा सकता है और प्रशासन का इसपर ध्यान क्यों नहीं गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










