
मिल जाएगा चोरी या गुम हुआ महंगा फोन, Sanchar Saathi की ये 5 फीचर सभी नागरिक को जानना जरूरी
AajTak
Sanchar Sathi App को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस दौरान कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. सरकार ने कुछ अफवाहों को दूर करते हुए सफाई दी है और संचार साथी ऐप की सच्चाई बताई है. ये ऐप बड़े ही काम का है, जिसमें जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं. साथ ही सरकार ने सर्विलांसिंग के आरोप को पूरी तरह से गलत बताया है और कहा कि इस ऐप को यूजर्स चाहें तो डिलीट भी कर सकते हैं.
सरकारी ऐप संचार साथी चर्चा में बना हुआ है. सरकार के एक ऑर्डर के बाद भारत में सेल होने वाले सभी नए फोन में संचार साथी ऐप को प्री इंस्टॉल करके देना होगा. इस ऑर्डर के बाद से ही संसद से लेकर सड़क तक ये चर्चा हो रही है कि क्या ये ऐप भारतीयों के लिए सेफ है और क्या इससे आम लोगों की प्राइवेसी तो खतरने में नहीं पड़ेगी.
फोन में संचार साथी ऐप अनिवार्य होना चाहिया या नहीं, उस पर बात ना करते हुए ये जानते हैं कि संचार साथी ऐप अंदर 5 खास फीचर्स हैं. संचार साथी ऐप को ओपन करते ही 5 नए फीचर्स दिखाई देते हैं, जिनको सिटिजन सेंट्रिक सर्विस बताया गया है. साथ ही सरकार ने इस ऐप को लेकर चल जारी अफवाहों को रोका है और उसके पीछे का सच बताया है.
संचार साथ ऐप स्क्रीन पर दिखने वाली सर्विस
संचार साथी को लेकर मंत्री ने किया पोस्ट
सवालः संचार साथी ऐप के बेनेफिट्स और खतरे कितने-कितने हैं?
जवाब: संचार साथी के साथ कोई भी प्राइवेसी खतरा नहीं है. इस ऐप के सिर्फ फायदे हैं. ये ऐप सिटिजन सेंट्रिक सर्विस प्रोवाइड कराता है. इसके सिर्फ फायदे हैं. इस पर संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज आदि की रिपोर्ट कर सकते हैं. खोए या चोरी फोन के रिपोर्ट कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












