
माथे पर QR कोड टैटू करवाने वाले का कारण सुन, आप जरूर पीट लेंगे अपना सिर: Video
AajTak
लोगों का कहना है कि आखिर क्यों इस शख्स ने ऐसा किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें एक शख्स को अपने माथे पर टैटू बनवाते हुए देखा जा सकता है.
आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स को अपने माथे पर QR कोड का टैटू बनवाते हुए देखा जा सकता है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं.
लोगों का कहना है कि आखिर क्यों इस शख्स ने ऐसा किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें एक शख्स को अपने माथे पर टैटू बनवाते हुए देखा जा सकता है.
इसे देखने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो के शुरुआत में आप शख्स को लेटे हुए देख सकते हैं. वो अपने माथे पर टैटू बनवा रहा होता है.
वीडियो में दिखाया जाता है कि माथे पर QR कोड कैसे बनता है. सबसे पहले स्टिकर से QR कोड माथे पर छापा जाता है. इसके बाद निडल में इंक भरकर उसे उकेरा जाता है.
इस दौरान शख्स के चेहरे को देख कहा जा सकता है कि टैटू बनवाते समय उसे दर्द महसूस हो रहा है. टैटू आर्टिस्ट टैटू बनाना जारी रखता है.
टैटू बनने के बाद आर्टिस्ट दिखाता है कि ये कैसे काम करता है. वहीं इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 26 फरवरी को शेयर किया गया था. इसे कुछ घंटों में ही 1.7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










