
मां-बाप को गार्डन में दफनाया, बेडरूम में बनाई थी गर्लफ्रेंड की कब्र, हैरान कर देगी इस कातिल की कहानी
AajTak
पुलिस को जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि उदयन ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांशा की हत्या कर दी थी और उसकी लाश को अपने घर के बेडरूम में गाड़ दिया था. ऊपर से फर्श करा दिया था. पुलिस ने उसी की निशानदेही पर लाश के अवशेष बरामद किए.
जुर्म की फाइलों के पन्नों में कई ऐसी वारदात दर्ज हैं, जो किसी भी इंसान के रोंगटे खड़े कर देती हैं. ऐसी ही एक दास्तान 7 साल पहले भोपाल से सामने आई थी. जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका का मर्डर करने के बाद उसकी लाश को अपने बेडरूम में दफन कर दिया था. वो उसी बेडरूम में सोया करता था. लेकिन जब इस कत्ल की गुत्थी सुलझी तो एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया था. दरअसल, वो कातिल एक साइको किलर था. जिसने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन कत्ल किए थे. उस कातिल की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी.
साल 2007 पश्चिम बंगाल के बांकुरा की रहने वाली आकांक्षा उर्फ श्वेता बेहद खूबसूरत थी और दिलकश भी. वो काफी मिलनसार लड़की थी. उसी साल यानी 2007 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात उदयन नाम के एक लड़के से हुई थी. दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला. सोशल मीडिया से शुरू होकर ये रिश्ता मुलाकातों और लंबी बातों में बदल गया. यूं ही ये सिलसिला 7 साल तक चलता रहा. आकांक्षा तो मानों उदयम के प्यार में पागल हो चुकी थी. वो उसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती थी. लिहाजा उसने अपनी जिंदगी में एक बड़ा फैसला किया.
जून 2016 उस साल वो अपने परिजनों को नौकरी करने की बात कहकर सीधे उदयन के पास भोपाल आ गई. वहां वह उदयन के साथ साकेत नगर में रहने लगी. मगर इस दौरान उसने अपने परिजनों को बताया कि वह अमेरिका में नौकरी कर रही है. परिवार वाले उसकी बात से खुश थे. उन्हें लग रहा था कि आकांक्षा को बड़ी सफलता मिल गई है. लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी के साथ क्या होने वाला था.
जुलाई 2016 उस वक्त अचानक आकांक्षा की अपने परिवारवालों से बात होनी बंद हो गई. घरवालों ने काफी कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद आकांक्षा के भाई ने उसका नंबर ट्रेस कराया तो उसकी लोकेशन भोपाल में निकली. जब उसके परिवार को शक हुआ कि आकांक्षा भोपाल में उदयन के साथ रह रही है. अब घरवालों को उसकी चिंता सताने लगी थी.
दिसंबर 2016 जब घरवाले हताश हो गए और बेटी का कोई ठोर नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस थाने जाकर आकांक्षा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस मामले की गंभीरता को समझ रही थी. बांकुरा पुलिस की टीम फौरन भोपाल आई लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा. फिर भोपाल पुलिस की मदद ली गई और छानबीन आगे बढ़ी तो इस पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ.
बेडरूम में दफन थी आकांक्षा की लाश पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि उदयन ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांशा की हत्या कर दी थी. और उसकी लाश को अपने घर के बेडरूम में गाड़ दिया था. ऊपर से फर्श करा दिया था. पुलिस ने उसी की निशानदेही पर लाश के अवशेष बरामद किए.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











