
महिला जेलर को था ड्रग डीलर से प्यार, जाना पड़ा जेल... अब की है ये डिमांड
AajTak
जेल में एक ड्रग डीलर से रोमांस के चक्कर में महिला जेलर को जेल की सजा काटनी पड़ रही है. जेल जाने के बाद महिला जेलर ने एक अजीब डिमांड की है. उन्होंने जेल में नौकरी को लेकर कानून में बदलाव की मांग की है.
महिला जेल अधिकारी को जेल में बंद ड्रग डीलर से प्यार हो गया. जब इस संबंध का खुलासा हुआ तो महिला जेलर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा और उसे 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई. अब महिला जेलर ने जेल से जुड़ी नौकरी के कानून में बदलाव की मांग की है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉर्गन फर्र वर्नी नाम की महिला जेलर को दक्षिण यॉर्कशायर के जेल लिंडहोल्म में बंद ड्रग डीलर जॉर्डन रोड्स के साथ रिश्ता रखने की बात स्वीकर करने के बाद 10 महीने की जेल हुई थी. दोनों को सीसीटीवी में एक अलमारी के पीछे छिपते हुए पकड़ा गया था.
भावनात्मक रूप से हुई थी छेड़छाड़ महिला जेलर ने अब दावा किया है कि उसके साथ भावनात्मक रूप से छेड़छाड़ की गई थी. उन्होंने अब जेल की नौकरी के लिए बने कानून में बदलाव की मांग की है. 25 साल की मॉर्गन फर्र वर्नी जेल अधिकारियों के लिए न्यूनतम आयु को 25 वर्ष तक बढ़ाने के लिए एक अभियान का नेतृत्व कर रही हैं.
जेल की नौकरी के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल करने की मांग वर्तमान में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को भी जेलों में नौकरी मिल जाती है. क्योंकि, जेलर बनने के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 17 वर्ष है. यॉर्कशायर लाइव की रिपोर्ट के अनुसार , उन्होंने एक परिवर्तन याचिका में लिखा है कि जब मैं पहली बार जेल सेवा में शामिल हुई थी, तब मेरी उम्र काफी कम थी. मैं खुद को साबित करने, दूसरों की मदद करने और अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक थी.
कम उम्र में जेलर बनने से इमोशनली चूक की बनी रहती है गुंजाइश उन्होंने बताया कि जेल में भावनात्मक रूप से अस्थिर वातावरण होता है, जो लोगों को इमोशनली बदल सकता है. कोई भी आपके साथ भावनात्मक रूप से खेल सकता है. जेल मनोवैज्ञानिक चुनौतियों से भरा होता है. इससे निपटने में अनुभवी पेशेवर भी संघर्ष करते हैं. ऐसे में कम उम्र में जेलर बनने पर इमोशनली चूक होने की गुंजाइश बनी रहती है.
उन्होंने कहा कि जब मुझे जेल की नौकरी मिली. तब मैं भोली थी. मुझे यह समझ नहीं आया था कि भावनात्मक हेरफेर और मनोवैज्ञानिक दबाव किसी व्यक्ति को कैसे प्रभावित कर सकते हैं. मेरे साथ चालाकी से और सूक्ष्मता से तब तक छेड़छाड़ की गई जब तक कि मैं उन सीमाओं को नहीं देख पाई जिन्हें मैं पार कर रही थी.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









