
महाराष्ट्र: यूनिवर्सिटी में ABVP ने रुकवाया नाटक, भगवान राम के अपमान का आरोप, VC से एक्शन की मांग
AajTak
महाराष्ट्र की औरंगाबाद यूनिवर्सिटी में एक नाटक में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल एबीवीपी ने आरोप लगाए हैं कि नाटक प्रदर्शन के दौरान भगवान राम और मां सीता का अपमान किया गया. इसके बाद उन्होंने अंबेडकर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने एक नाटक रुकवा दिया, जिसमें राम-सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाई जा रही थी. ABVP कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस नाटक में हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा था.
विश्वविद्यालय में अभी युवक महोत्सव चल रहा है, जिसमें यूनिवर्सिटी के ही छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं. ऑडिटोरियम में जब छात्र राम-सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे थे उसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने नाटक रुकवा दिया और नारेबाजी करने लगे. उनका आरोप है कि हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखाया गया.
इसको लेकर विश्वविद्यालय की मेन बिल्डिंग में बजरंग दल के मराठवाड़ा युवा अध्यक्ष सुभाष मकोरिया ने वाइस चांसलर से मुलाकात की. बजरंग दल का कहना है कि हमेशा हिंदू देवी-देवताओं का नाम लेकर उन्हें अपमानित किया जाता है. अब यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा. संगठन ने मांग की है कि इस तरह के नाटक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
वहीं इस महोत्सव के जिम्मेदारों ने बताया कि जो नाटक ऑडिटोरियम में पेश किया गया था, उसमें किसी भी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि नाटक शुरू होने से पहले नाटक की स्क्रिप्ट को चेक किया गया था. दरअसल नाटक को बीच में ही रोक दिया गया इसलिए लोगों को लग रहा कि इसमें देवी-देवताओं का अपमान किया गया है.
इस मामले में यूनिवर्सिटी के नाटक विभाग के ही एक प्रोफेसर ने बताया कि जिस तरह का आज माहौल है और लोग एक-दूसरे के धर्म को लेकर टिप्पणी करते हैं, उसे ही दर्शाना चाह रहे थे, लेकिन नाटक शुरू होते ही इसका विरोध कर दिया गया और उसे बंद करा दिया गया.
(इनपुट- इसरार चिश्ती)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










