
महाराष्ट्र के पालघर में भीषण सड़क हादसा, एक साल की मासूम बच्ची समेत 3 की मौत, 4 घायल
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक साल की मासूम बच्ची भी शामिल है. हादसे में चार अन्य घायल भी हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है. ये हादसा पालघर जिले के कासा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुआ.
महाराष्ट्र के पालघर में रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. पालघर में एक कंटेनर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हादसा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को गुजरात के औद्योगिक शहर अहमदाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ.
जानकारी के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर और एक वैगनआर कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा पालघर जिले के कासा थानाक्षेत्र में हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कंटेनर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर के कारण हुई तेज आवाज और मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े.
मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी और अपने स्तर से वाहनों में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं. सूचना मिलते ही कासा थाने की पुलिस भी तत्काल ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर मौजूद आम नागरिकों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे लोगों को किसी तरह निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.
डॉक्टर्स ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाए गए कुल सात में से तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में 65 साल के नरोत्तम राठौड़, 32 साल के केतन राठौड़ और एक साल की मासूम आर्वी दीपेश राठौड़ शामिल हैं. हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही नालासोपारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
जिन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें 35 साल के वाहन चालक दीपेश नरोत्तम राठौड़, 32 साल की तेजल दीपेश राठौड़, 58 साल की मधु नरोत्तम राठौड़ और ढाई साल का मासूम स्नेहल दीपेश राठौड़ शामिल हैं. हादसा कैसे हुआ, इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है.
(इनपुटः सरवन खान)

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






