
मरीज से 5000 Km दूर थे डॉक्टर्स, रोबोट की मदद से किया फेफड़े के ट्यूमर का ऑपरेशन
AajTak
मशीनों का इस्तेमाल हेल्थकेयर सेक्टर में काफी ज्यादा होता है. इस सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. हाल में ही चीन में डॉक्टरों की एक टीम ने 5000 किलोमीटर की दूरी से एक रोबोट की मदद से ऑपरेशन किया है. इसे मेडिकल सेक्टर में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मशीन लर्निंग और रोबोट्स जैसे शब्दों से हम पहले से रू-ब-रू हैं. ये सभी टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे हमारे जीवन का हिस्सा बनती जा रही हैं. हेल्थ केयर सेक्टर में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ा है. इसका नया उदाहरण चीन में देखने को मिला है.
दरअसल, चीन में एक सर्जरी 5000 किलोमीटर की दूर से रोबोट्स की मदद से की गई है. शंघाई चेस्ट हॉस्पिटल में सर्जन ने अपने साथियों की मदद से एक रिमोट ऑपरेशन किया है. उन्होंने पीड़ित के फेफड़े से ट्यूमर को निकाला है.
ऑपरेशन के वक्त सर्जन शंघाई में थे, जबकि पीड़ित और सर्जिकल रोबोट झिंजियांग के कशगर में मौजूद थे. दोनों क्षेत्रों के बीच 5000 किलोमीटर की दूरी है. ये सर्जरी 13 जुलाई को की गई है. इस पूरे ऑपरेशन को डॉक्टर Luo Qingquan ने लीड किया है.
यह भी पढ़ें: मरीज के पेट से निकाला 23 cm लंबा और 1.5 kg का ट्यूमर... 3 घंटे चली सर्जरी, खून की नस फटने का था खतरा
डॉक्टर ने कहा है कि ये टेक्नोलॉजी दिखाती है कि भविष्य में किस तरह से लोग बिना बड़े शहरों में जाए भी अपना इलाज करा सकेंगे. शंघाई डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, ये चीन का पहला अस्पताल है जिसमें रोबोट की मदद से चेस्ट की सर्जरी की गई है. रोबोट सर्जरी के साथ ही शंघाई चेस्ट हॉस्पिटल रोबोट टेक्नोलॉजी में रिसर्च और डेवलपमेंट कर रहा है.
भारत में भी इस तरह का सर्जिकल रोबोट सिस्टम है, जिसे डॉक्टर सुधीर श्रीवास्तव की SSI Mantra ने डेवलप किया है. इस रोबोट सिस्टम का इस्तेमाल करके डॉक्टर मरीज के पास ना होते हुए भी सर्जरी कर सकेंगे. भारतीय सर्जिकल रोबोट एक मॉड्यूलर डिजाइन है, जिसके 5 हाथ हैं, जिन्हें अलग किया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










