
ममता बनर्जी को भी केजरीवाल जैसे ही घेरने की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, लेकिन बंगाल दिल्ली नहीं है
AajTak
कांग्रेस की बिहार चुनाव की तैयारियों में तो दिल्ली की झलक मिल ही रही थी, पश्चिम बंगाल की चुनावी रणनीति तो अब पूरी तरह साफ हो गई है - और खास बात ये है कि राहुल गांधी ने खुद खुलासा किया है.
ममता बनर्जी की कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग सिर्फ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही हो, लेकिन कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देना चाहती. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को पश्चिम बंगाल में जनाधार के साथ साथ संगठन को भी मजबूत करने की सलाह दी है.
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सलाह बता रही है कि पश्चिम बपंगाल में अब कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं बची है - और पश्चिम बंगाल चुनाव भी कांग्रेस उसी तरीके से लड़ने की तैयारी कर रही है जैसे दिल्ली चुनाव लड़ा था. पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव अगले साल यानी 2026 में होने हैं.
ममता बनर्जी तो पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि बंगाल की चुनावी जंग में तृणमूल कांग्रेस अकेले बीजेपी से मुकाबला करेगी, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व अब ममता बनर्जी को पहले की तरह खुला मैदान देने के पक्ष में नहीं है.
और अब तो लगता है कि इंडिया ब्लॉक का भी कोई मतलब नहीं रह गया है. क्योंकि, बंगाल से पहले बिहार में विधानसभा के चुनाव इसी साल के आखिर में होने वाले हैं, और कांग्रेस नेताओं की गतिविधियां बता रही हैं कि आरजेडी के नेतृत्व में महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का कांग्रेस का कोई इरादा नहीं है.
जो हालात हैं, कांग्रेस का तो कोई नुकसान होने से रहा. साफ है कांग्रेस के ताजा स्टैंड से ममता बनर्जी ही घाटे में रहेंगे, और सीधा फायदा बीजेपी को ही होगा.
राहुल गांधी का मिशन बंगाल कैसे होगा

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











