
'ममता की पार्टी नहीं, CPM से है हमारी टक्कर', त्रिपुरा के CM से आजतक की खास बातचीत
AajTak
त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि उनकी टक्कर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी नहीं, सीपीएम से है.
त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में करीब 10 महीने का ही समय बचा है, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुख्यमंत्री बदल दिया है. बिप्लब कुमार देब को सीएम पद से हटाकर डॉक्टर माणिक साहा की ताजपोशी बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने कर दी है. डॉक्टर माणिक साहा के सामने सबसे बड़ी चुनौती त्रिपुरा चुनाव में पार्टी को चुनाव जीताकर फिर से सत्ता में लाने की है.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी लगातार त्रिपुरा के दौरे कर रहे हैं. अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा को टीएमसी का गढ़ बनाने का दावा कर रहे हैं. दूसरी तरफ त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा ने कहा है कि ममता बनर्जी की पार्टी नहीं, हमारी टक्कर सीपीएम से है. मुख्यमंत्री बनाए गए त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष माणिक साहा ने आजतक कहा कि बिप्लब देब ने बीजेपी को राज्य में खड़ा किया.
उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन को केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय बताया और बिप्लब कुमार देब की तारीफ की. माणिक साहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में बिप्लब कुमार देब फेल तो नहीं हैं. बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व में हम सबने काम किया है. वे एक्टिव रहते हैं. त्रिपुरा बीजेपी में लीडरशिप क्राइसिस को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि एक के बाद एक नेता आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव में चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर माणिक साहा ने कहा कि इसका निर्णय तो केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा.
#Exclusive त्रिपुरा के नए सीएम डॉ माणिक साहा ने की आजतक से खास बातचीत, विधानसभा चुनाव से पहले अगले कुछ महीनों के लिए अपनी रणनीति पर की बात #ReporterDiary #Tripura #politics| (@iindrojit) pic.twitter.com/Ry7Jwh3wOQ
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एक दिन पहले तक ये नहीं पता था कि वे सीएम बनेंगे. पार्टी में पिछले पांच साल से काम कर रहा था. जो भी चुनौतियां सामने आईं, उनका मुकाबला किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी जो चुनौतियां सामने आएंगी, उनका सामने करेंगे. डॉक्टर माणिक साहा ने कहा बीजेपी में किसे मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना है, इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही लेता है.
बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री पद से क्यों इस्तीफा देना पड़ा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई वजह नहीं थी. पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ये देखता है कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है. किसको प्रशासनिक जिम्मेदारी दी जाए, किसे संगठन की. बीजेपी में हम सब लोग पद नहीं, संगठन के लिए काम करते हैं. माणिक साहा ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में गए नेताओं को ये संदेश दिया कि अब पार्टी में वापस आएं तो इसके बारे में पढ़कर आएं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







