
मनी लॉन्ड्रिंग केस: नवाब मलिक को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कोर्ट ने कही ये बात
AajTak
नवाब मलिक अभी ऑर्थर रोड जेल में हैं. इससे पहले नवाब मलिक ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को रद्द करने की मांग की थी.
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट ने मंगलवार को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने मलिक को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कहा कि गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी नवाब मलिक प्रथम दृष्टया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संलिप्त नजर आ रहे हैं.
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, मामले में गवाहों के बयान हैं, उनसे आरोपी की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संलिप्तता नजर आ रही है. अभी मामले में जांच प्रारंभिक चरण में है. कोर्ट ने कहा, यह भी ध्यान देने योग्य है कि आरोपी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के साथ साथ पहले के रिमांड आदेशों को भी चुनौती दी है. कोर्ट ने कहा, रिमांड रिपोर्ट के आधारों को देखते हुए आरोपी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजना जरूरी है.
न्यायिक हिरासत में हैं मलिक
नवाब मलिक अभी ऑर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. इससे पहले नवाब मलिक ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट से उनके खिलाफ दायर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को रद्द करने की मांग की है. वहीं, इसे लेकर स्पेशल PMLA कोर्ट के जज राहुल रोकड़े ने कहा, मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है.
मलिक पर क्या हैं आरोप? ईडी ने नवाब मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था. ईडी का आरोप है कि मलिक ने दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों- हसीना पार्कर, सलीम पटेल और सरदार खान के साथ मिलकर मुंबई के कुर्ला में मुनीरा प्लंबर की पैतृक संपत्ति को हड़पने के लिए एक आपराधिक साजिश रची. इस संपत्ति की कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये है. इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में भी ईडी जांच कर रही है.
ईडी ने एक चश्मदीद गवाह के बयान पर भरोसा करते हुए दावा किया कि हसीना पार्कर को इस संपत्ति के लिए अवैध रूप से 55 लाख दिए गए. इसमें से 5 लाख का भुगतान मलिक के बेटे और भाई द्वारा नकद में किया गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









